Advertisment

UP News: अखिलेश यादव ने क्‍यों कहा? भाजपा सरकार को निपटाने में जंगली जानवर भी निभा रहे भूमिका!

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि जंगली जानवरों और इंसानों के बीच होने वाले संघर्षों के लिए योगी सरकार जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा की जा रही वनों की अवैध कटाई के चलते ही जंगली जानवर इंसानी बस्तियों में आ रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
akhilesh Yadav

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अब जंगली जानवरों और इंसानों के बीच होने वाले संघर्षों के लिए योगी सरकार को जिम्‍मेदार बताते हुए तीखा हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा कि योगी सरकार द्वारा की जा रही वनों की अवैध कटाई इस समस्‍या का मुख्‍य कारण है। 

क्‍या कहा अखिलेश यादव ने

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक्‍स पर जंगली जानवरों और इंसानों के बीच होने वाले संघर्षों के आंकड़ों को भी पेश किया है। उन्‍होंने कहा कि जब जंगली जानवरों के सामने 'भोजन और आश्रय' का संकट आएगा, तो वो हिंसक होंगे ही। सपा मुखिया ने आगे कहा कि इसी वजह से जंगली जानवर भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों में आ रहे हैं और इंसान अपने बचाव में कदम उठाता है, जिसकी परिणीति जानलेवा संघर्ष के रूप में होती है। योगी सरकार(yogi government) पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी तरह से पतन की ओर बढ़ रही भाजपा सरकार का यह अंतिम चरण है और इसमें जंगली जानवरों व छुट्टा जानवर भी अपनी निर्णायक भूमिका अदा कर रहे हैं। 
अखिलेश यादव(samajwadi party) ने अपनी पोस्‍ट में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच हुए संघर्ष व इसमें हुई इंसानों की बढ़ती मौतों का आंकड़ा भी दिया है। इसमें बताया गया है कि साल 2024-25 में ही अब तक 60 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 220 घायल हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ साल से लगातार इंसानी मौतों व घायलों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

...जब तेंदुए से भिड़ गया था मजदूर

गौरतलब है कि यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से इसी साल जून माह में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक की तेंदुए से भिड़ंत हो रही है। यह खौफनाक घटना धौरहरा वन रेंज के बबुरी इलाके की थी, जहां ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया था। हालांकि मजदूर युवक लगातार उस तेंदुए से भिड़ता रहा और साथी मजदूरों ने किसी तरह तेंदुए को पत्‍थर मारकर उसकी जान बचाई थी। गौरतलब है कि बाद में इस बहादुर युवक को सपा मुखिया अखिलेश यादव (akhileshyadav) ने बुलाकर सम्‍मानित भी किया था।

Advertisment

 यह भी पढ़ें- कैंसर संस्थान में साइको आंकोलॉजी की ओपीडी दोबारा शुरू, SGPGI में बनेगा नया OPD परिसर

यह भी पढ़ें- एलडीए के भूखंडों पर अवैध कब्जा : वीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जांच कमेटी गठित

यह भी पढ़ें एलडीए- 7.5 मीटर चौड़ी सड़क पर भी पास होगा मकान का नक्शा, आर्किटेक्ट खुद कर सकेंगे सड़क का सत्यापन

Advertisment

यह भी पढ़ें एलडीए : त्योहारों में अंधेरा और बिजली कटौती स्वीकार नहीं : इन क्षेत्रों में तत्काल लगाएं स्मार्ट मीटर, ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश

yogi government news | latest up news | up news | UP news 2025 | up news in hindi | up news hindi

samajwadi party up news latest up news yogi government up news in hindi akhileshyadav up news hindi UP news 2025 yogi government news
Advertisment
Advertisment