Advertisment

UP News : अखिलेश यादव ने क्‍यों कहा? भाजपा ने या तो 'दर्द' दिया या 'कर्ज' दिया

वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा से दो-दो हाथ कर रहे सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अब आर्थिक मोर्चे पर भी घेराबंदी करने की शुरुआत कर दी है। अखिलेश यादव ने सरकार के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्‍यवस्‍था के दावे पर निशाना साधा है।

author-image
Vivek Srivastav
20 aug 6

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा से दो-दो हाथ कर रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अब आर्थिक मोर्चे पर भी घेराबंदी करने की शुरुआत कर दी है। अखिलेश यादव ने सरकार के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्‍यवस्‍था के दावे पर निशाना साधा है। सपा(samajwadi party) मुखिया ने इसके लिए मीडिया में आई उस खबर का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि उत्‍तर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर 37,500 रुपए का कर्ज है।

अखिलेश ने क्‍या लिखा सोशल मीडिया पर

अखिलेश यादव(akhileshyadav) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर तंज कसते हुए लिखा, 'भोली जनता पूछ रही है कि ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का दावा करते समय उप्र भाजपा सरकार, प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर जो 37,500 का कर्ज है, वो जोड़ती है या नहीं?' उन्‍होंने आगे लिखा, 'और उप्र की जनता ये भी कह रही है कि अगर '15 लाख' का भाजपाई वादा 'जुमला' साबित न होता, तो आज इस लोन को घटाने के बाद सबके खाते में लगभग 14,62,500 रुपए होते। जोड़-घटाने की भूलचूक माफ।'

यह भी पढ़ें: Crime News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एटीएस ने आठ आरोपी दबोचे

यह भी पढ़ें: UP News : यूपी में 6.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.93 लाख मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध

यह भी पढ़ें: Crime News: बलात्कार और धमकी के आरोपी को शामली से हुसैनगंज पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिन स्वीमिंग और तैराकी का संगम, 22 अगस्त से 555 पदकों के लिए होगी टक्कर

Akhilesh vs EC | Akhilesh Yada PDA | latest up news | up news hindi | up news in hindi | UP news 2025 

UP news 2025 up news in hindi up news hindi up news latest up news samajwadi party Akhilesh Yada PDA Akhilesh vs EC akhileshyadav
Advertisment
Advertisment