/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/10/10-sep-1a-2025-09-10-13-20-26.png)
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेसी नेता। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी लखनऊ से सीधे रायबरेली के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी दो दिन रायबरेली के दौरे पर हैं और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनका मुख्य जोर आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस को और मजबूत करने पर रहेगा।
पूरे देश में साबित हो गया
रायबरेली रवाना होते वक्त पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समय का मुख्य नारा है... वोट चोर, गद्दी छोड़ और ये पूरे देश में साबित हो गया है। कांग्रेस(Congress) सांसद ने कहा कि हम इसे हमेशा ऐसे ही साबित करते रहेंगे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी( rahul gandhi) का स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा और उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
योगी सरकार के मंत्री ने राहुल ने रोका गांधी का काफिला
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/10/10-sep-1-c-2025-09-10-14-03-32.jpeg)
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समर्थकों के साथ रास्ते में धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। इसके चलते राहुल गांधी का काफिला करीब एक किमी पहले ही रोक दिया गया। पुलिस ने मंत्री को हटाने की कोशिश की, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई, लेकिन न तो राहुल गांधी ने अफसोस जताया और न ही इसे गलत बताया। मंत्री और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि राहुल गांधी इसके लिए माफी मांगे।
यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा
यह भी पढ़ें : अखिलेश क्यों बोले एक आइएएस ने कराया था वह कांड, मैं उसे भूल नहीं सकता
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी
यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
atest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi latest lucknow news in hindi