Advertisment

UP Politics : अजय राय का आरोप, SIR की आड़ में वोट चोरी कर रही भाजपा

कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर 14 दिसंबर को दिल्ली में रैली का आयोजन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस तरह से भाजपा मौजूदा राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए वोट चोरी कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

author-image
Vivek Srivastav
22 d7

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर 14 दिसंबर को दिल्ली में रैली का आयोजन करेगी। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने लोगों से रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। अजय राय ने कहा कि जिस तरह से भाजपा मौजूदा राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए वोट चोरी कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इन्हीं सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोगों को आना होगा। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को इस रैली में हर कीमत पर शामिल होना होगा।

भाजपा राजनीति में अपने सभी अवरोधों को समाप्त कर देना चाहती है

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। ऐसा करके भाजपा राजनीति में मौजूद अपने लिए सभी अवरोधों को समाप्त कर देना चाहती है। हाल ही में भाजपा का एक नेता कह रहा था कि SIR में कांग्रेसियों के नाम काट दिए जाएं और इसमें सिर्फ भाजपा के लोगों को शामिल किया जाए। इस संबंध में मेरा भाजपा और चुनाव आयोग से सवाल है कि अभी तक उस विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। जवाब स्पष्ट है कि अभी तक भाजपा विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब यह सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रहा है। मौजूदा समय में भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर के देश के लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस देश में हम लोकतंत्र को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। भाजपा लगातार SIR की आड़ में मतदाताओं का नाम काटने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसा करके भाजपा राजनीतिक स्थिति को पूरी तरह से अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन हम कांग्रेस के लोग ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें- अनपरा ई-ओबरा डी ज्वाइंट वेंचर के ढाई साल बाद शुरू नहीं, उत्पादन निगम को परियोजनाएं सौंपने की मांग

Advertisment

यह भी पढ़ें- चार माह से नहीं मिला वेतन : बिजली संविदा कर्मियों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- Power Cut : लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

यह भी पढ़ें- लखनऊ के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, कई ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म

Congress | up congress news in hindi | election commission bihar sir | Congress on SIR Bihar | Bihar SIR News | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update

Advertisment
Congress UP Politics up congress news in hindi up politics update UP politics today Bihar SIR News UP politics latest Congress on SIR Bihar election commission bihar sir up politics 2025 SIR
Advertisment
Advertisment