/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/22/22-d5-2025-11-22-15-17-21.png)
प्रेसवार्ता में बोलते अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देश के 12 राज्यों में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पहले से ही सवाल उठा रहा है। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोट काटने की बड़ी तैयारी की जा रही है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि BJP चुनाव आयोग के साथ मिलकर SIR के बहाने हजारों मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रच रही है।
50 हजार वोट काटने का प्लान : अखिलेश
सपा मुखिया ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद BJP का सबसे बड़ा फोकस पश्चिम बंगाल और यूपी पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन विधानसभा सीटों पर सपा या INDIA गठबंधन जीते हैं, वहां कम से कम 50 हजार वोट काटने का प्लान तैयार किया गया है। अखिलेश का कहना है कि शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि BJP को पता है किस समय शादियां अधिक होती हैं और उसी वक्त SIR करवाई जा रही है, ताकि लोग घर पर मौजूद न रहें और उनके नाम आसानी से हटाए जा सकें।
SIR की अवधि बढ़ाने की मांग
अखिलेश यादव ने मांग की कि यूपी में SIR की समय सीमा बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने BLOs पर सहयोग न करने का भी आरोप लगाया और कहा कि कई BLO अपने काम को गंभीरता से नहीं ले रहे।
CJI की टिप्पणी पर बोले अखिलेश
बुलडोजर कार्रवाई पर CJI की हालिया टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुलडोजर संस्कृति के हम हमेशा खिलाफ रहे हैं। CJI का ऐसा कहना बहुत बड़ा संकेत है, लेकिन इस सरकार को न कानून की परवाह है, न संविधान की।
यह भी पढ़ें- Power Cut : लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
यह भी पढ़ें- लखनऊ के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, कई ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म
samajwadi party | akhileshyadav | Akhilesh vs EC | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update | Bihar SIR Case | Bihar SIR Controversy | Bihar SIR News | election commission bihar sir
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)