Advertisment

UP politics : दीपोत्‍सव 2025 पर अखिलेश यादव का तंज, सच तो ये दृश्य हैं…

दीपोत्‍सव 2025 में एक साथ 26 लाख से ज्‍यादा दीयों की जगमगाहट ने भले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक नया रिकॉर्ड कायम किया हो, लेकिन इस पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जानिए सपा मुखिया के वीडियो में क्‍या है?

author-image
Vivek Srivastav
21 a1

दीपोत्‍सव 2025 का दृश्‍य। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रामनगरी अयोध्‍या में आयोजित दीपोत्‍सव 2025 में एक साथ 26 लाख से ज्‍यादा दीयों की जगमगाहट ने भले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक नया रिकॉर्ड कायम किया हो, लेकिन इस पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सबसे पहले दीपोत्‍सव 2025 को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, 'सच तो ये दृश्य हैं… वो नजारा नहीं, जिन्हें दिखाकर लोग चले गए। रोशनी के बाद का ये अंधेरा अच्छा नहीं।'

क्‍या है अखिलेश के वीडियो में 

सपा मुखिया ने जो वीडियो शेयर किया है, वह दीपोत्‍सव 2025 के तुरंत बाद का है। इसमें दिख रहा है कि सैकड़ों की संख्‍या में लोग बुझे हुए दीयों से तेल एकत्र कर रहे हैं, कोई दूध की बाल्‍टी में तो कोई प्‍लास्टिक की बोतल में। जिसे जो साधन मिला वह उसी में बुझे दीयों से तेल जुटाता दिख रहा है। वहीं, कुछ सफाईकर्मी भी वहां सफाई कार्य में जुटे दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहा पावर कारपोरेशन : उपभोक्ता परिषद ने कहा- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Advertisment

यह भी पढ़ें- लखनऊ की बिजली आपूर्ति वर्टिकल सिस्टम में बदलने की तैयारी पूरी, आज जारी हो सकता है आदेश

यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बड़ा गोलमाल : यूपी में महंगा, महाराष्ट्र में सस्ता

samajwadi party | deepotsav 2025 | Ayodhya Deepotsav 2025 | up politics 2025 | UP Politics | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
up politics update UP politics today UP politics latest UP Politics up politics 2025 Ayodhya Deepotsav 2025 deepotsav 2025 samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment