Advertisment

उत्तर प्रदेश: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 अधिकारियों का तबादला

नए आदेश के अनुसार, संजय कुमार मल्ल को मैनपुरी का डीएफओ (वन प्रभागीय अधिकारी) नियुक्त किया गया है। चंद्र प्रताप सिंह एक जुलाई से औरैया में कार्यभार संभालेंगे, जबकि राजीव कुमार को फर्रुखाबाद भेजा गया है।

author-image
Anupam Singh
989
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य वन सेवा (एसएफएस) के 23 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल है, और इसे सरकार की प्रशासनिक मशीनरी में चुस्ती लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

नए आदेश के अनुसार, संजय कुमार मल्ल को मैनपुरी का डीएफओ (वन प्रभागीय अधिकारी) नियुक्त किया गया है। चंद्र प्रताप सिंह एक जुलाई से औरैया में कार्यभार संभालेंगे, जबकि राजीव कुमार को फर्रुखाबाद भेजा गया है। विनीता सिंह को एक अगस्त से अमरोहा की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव कुमार अब कासगंज में डीएफओ होंगे। वहीं अमरकांत शुक्ला को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तौफीक अहमद का तबादला उत्तर प्रदेश वन निगम में किया गया है और आशुतोष पांडे अब कानपुर स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान का नेतृत्व करेंगे।

कुछ अन्य प्रमुख तबादले


प्रदीप कुमार वर्मा बदायूं

अमित सिंह  सुल्तानपुर

उमेश तिवारी  अंबेडकरनगर

दिलीप कुमार तिवारी ओबरा

मानेंद्र सिंह  फिरोजाबाद

हरिकेश नारायण यादव  संतकबीरनगर

राकेश कुमार मिर्जापुर (1 जुलाई से)

प्रोमिला जौनपुर

प्रीति यादव  संभल

अर्शी मलिक  हापुड़

शिरीन बस्ती

हरेंद्र सिंह बुलंदशहर (1 अगस्त से)

राकेश चंद्र यादव  हाथरस

कमल कुमार  रेनुकूट

विनोद कुमार  शाहजहांपुर

सरकार के इस व्यापक तबादले को एक प्रशासनिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि वह वन विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर गंभीर है। पिछले कुछ समय में प्रदेश में जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभागों में भी इसी तरह के फेरबदल देखे जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले हफ्तों में अन्य विभागों में भी उच्च स्तरीय स्थानांतरण की संभावना है।

Advertisment

यह भी पढ़े : Crime News: मेटा का अलर्ट मिलते ही 16 मिनट में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की बचाई जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़ें  : नियामक आयोग की चौखट पर अदाणी, फिर भी नजरें बिजली कंपनियों की बोली पर

यह भी पढ़ें : जेल की धमकी पर फूटा बिजली कर्मियों का गुस्सा, 27 जून को मनाएंगे चेतावनी दिवस

Advertisment

यह भी पढ़ें- यूपी की सांस्कृतिक विरासत को नयी उड़ान देने निकले युवा कलाकार, भातखंडे में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

local news lucknow Lucknow
Advertisment
Advertisment