Advertisment

विश्व पर्यावरण दिवस : प्लास्टिक प्रदूषण से हर एक मिनट में हो रहीं दो मौतें, KGMU में रोपे गए पौधे

प्लास्टिक बैग अपने वजन से 2000 गुना अधिक भार उठा सकता है, जिससे यह मानव जीवन की सुविधा का हिस्सा बन गया है। लेकिन यही सुविधा आज मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के जीवन के लिए संकट बन चुकी है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
kgmu

विश्व पर्यावरण दिवस केजीएमयू में पौधे रोपते डॉ. सूर्यकांत और अन्य चिकित्सक Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओर से गुरुवार को परिसर में स्थित रोटरी रेस्पिरेटरी हर्बल पार्क में 50 से अधिक औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरका के चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पुनः गति प्रदान की गई है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में हरित आवरण को बढ़ाना तथा जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना है। उन्होंने प्रत्येक परिवार को इस अभियान से जुड़ने तथा पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी कहा कि पेड़ लगाने के बाद उसका समुचित संरक्षण और देखभाल भी अनिवार्य है।

भारत में हर साल प्रति व्यक्ति 11 किलो प्लास्टिक का इस्तेमाल

ऑर्गेनाइजेशन फॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर (ओशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि यदि हम अपनी जीवनशैली में कुछ आदतों को सुधार लें, तो इस सुंदर धरती को बचाया जा सकता है। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति सचेत करते हुए बताया कि एक सामान्य प्लास्टिक बैग अपने वजन से 2000 गुना अधिक भार उठा सकता है, जिससे यह मानव जीवन की सुविधा का हिस्सा बन गया है। लेकिन यही सुविधा आज मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के जीवन के लिए संकट बन चुकी है। भारत में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष लगभग 11 किलोग्राम प्लास्टिक का उपयोग होता है, जबकि वैश्विक औसत 28 किलोग्राम है।

प्लास्टिक को नष्ट होने में लगते हैं 500-1000 साल

प्लास्टिक धीरे-धीरे विषैले रसायन छोड़ता है, जो जल, वायु और मिट्टी को प्रदूषित करता है। इसकी विघटन प्रक्रिया में 500 से 1000 वर्ष तक लग सकते हैं। इसे जलाने पर भी यह जहरीली गैसें छोड़ता है, जिससे वायु प्रदूषण और अनेक बीमारियां होती हैं। प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के चलते प्रति मिनट दो लोगों की मृत्यु होती है।

प्लास्टिक से प्रति वर्ष 10 करोड़ समुद्री जीवों की मृत्यु

चिंताजनक तथ्य यह है कि प्लास्टिक की 90 प्रतिशत से अधिक वस्तुएं केवल एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दी जाती हैं। यह कचरा नदियों और नालों के माध्यम से समुद्र तक पहुंचता है, जिससे जलचरों का जीवन संकट में पड़ जाता है। यूनेस्को की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ समुद्री जीव प्लास्टिक निगलने या उसमें फंसने के कारण मारे जाते हैं। पशुओं की आंतों में प्लास्टिक बैग पाए गए हैं, जिससे उनकी अकाल मृत्यु हो रही है।

Advertisment

प्लास्टिक वर्तमान और भविष्य के लिए संकट

प्लास्टिक प्रदूषण न केवल वर्तमान पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी एक गंभीर संकट है। अतः अब समय आ गया है कि हम कपड़े, जूट और कागज जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाएं और एकल उपयोग प्लास्टिक का पूर्णतः बहिष्कार करें। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के पूर्व सचिव श्री अशोक टंडन सहित  विभाग से  डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. दर्शन बजाज, डॉ. ज्योति बाजपेई, डॉ. अंकित कुमार, समस्त रेज़िडेंट डॉक्टर्स, स्टाफ नर्सें एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेषज्ञों ने चेताया : शरीर में जहर घोल रही प्लास्टिक, कैंसर समेत इन बीमारियों का खतरा

Advertisment

यह भी पढ़ें- सिविल में कोविड जांच शुरू : लोहिया में नहीं सुविधा, एडवाइजरी की उड़ रही धज्जियां

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग और नगर निगम के विवाद का खामियाजा भुगत रहे राजाजीपुरम के उपभोक्ता

यह भी पढ़ें- बड़ी भुइयन माता मंदिर में आस्था का महाकुंभ, नागा साधु कर रहे पंच धूनी अग्नि तपस्या

Advertisment
Advertisment
Advertisment