Advertisment

Yogi Government: 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों के तबादले

रविवार को यूपी नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया। 8 आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

author-image
Vivek Srivastav
tabadla

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश की अफसरशाही में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में आठ IAS और 15 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। IAS आलोक कुमार को सामान्‍य प्रशासन का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि मौजूदा अपर मुख्‍य सचिव सामान्‍य प्रशासन 30 जून यानी कल रिटायर हो रहे हैं।
वहीं, राकेश कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस से औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगाया गया है। योगेश कुमार को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक लगाया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया है। इसी तरह अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग लगाया गया है। सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नियुक्ति मिली है। ईशा प्रिया को राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Advertisment

15 PCS भी बदले गए

PCS अधिकारी दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त और राज बहादुर प्रथम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बनाया गया है। जय प्रकाश और अजय कुमार राय को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्ति मिली है। सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर लगाया गया है। इसी तरह दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या नियुक्त किया गया है। कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
वागीश कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी ( वि. रा.) सोनभद्र बनाया गया है। उपजिलाधिकारी गोंडा रहे भारत को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या नियुक्त किया गया है। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार व रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर नियुक्त किया गया है। मनी अरोरा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें : Ayodhya: राममंदिर में Titanium का प्रयोग, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला मंदिर

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की तरह उसकी खाद भी नकली निकली?

यह भी पढ़ें : Crime News : आई लव यू रिद्धिमा... पापा मरकर भी करेंगे प्यार – सुसाइड नोट में बयां की बेटी से अंतिम मोहब्बत

यह भी पढ़ें : Lucknow Weather News: लखनऊ वालों को बारिश ने दिया 'perfect weekend' का तोहफा

Advertisment

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | IAS Transfer

latest lucknow news in hindi lucknow news update IAS Transfer lucknow news today
Advertisment
Advertisment