Advertisment

Moradabad: सिंदूर तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे

Moradabad: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर  भारत के जवानों के सम्मान में 135 फिट लंबे तिरंगें के साथ सिंदूर तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने नेतृत्व में निकाली गई।

author-image
Roopak Tyagi
वाईबीएन

Photograph: (moradabad )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00


मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता।  मुरादाबाद ठाकुरद्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर  भारत के जवानों के सम्मान में 135 फिट लंबे तिरंगें के साथ सिंदूर तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने नेतृत्व में निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के निर्देशन में भारी संख्या में नगर में चुन्नी राईस मिल स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां से भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में 135 तिरंगे साथ सिंदूर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 

यात्रा नगर भाजपा कैंप कार्यालय से शुरू होकर  नगर के बाबू रामपाल सिंह द्वार, सरकारी अस्पताल रोड, कोतवाली, बुधबाजार, शगुन तिराहा, कुरैशियान चौराहा, बाजारंगज, छीपियान चौराहा, कदीर तिराहा , चल चित्र ढाल, कमालपुरी चौराहा होते हुए ब्लाक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों व बाजार गंज श्री शिव मंदिर मढ़ी सभा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने जवानों के सम्मान देश भक्ति नारेबाजी करते हुए शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्वाजंलि दी। सिंदूर तिरंगा यात्रा को सफल पूर्वक सम्पन्न होने पर आभार व्यक्त  किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी कर सिंदूर यात्रा को सफल बनाया। महिला मोर्चा की लवी सक्सैना, गार्गी चौहान, पूजा राघव, अनिता, सिंपल, सुमन, रूपेश , मंजूलता आदि शामिल रही तो भाजपा कार्यकर्ता में मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, ब्लाक प्रमुख पति डॉ. वीर सिंह सैनी, आर्य गजेंद्र सिंह, एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, लकी चौहान, गौरव चौहान , साजन शर्मा, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, आशुतोष अग्रवाल, विशुल अग्रवाल, डॉ. दीपक चौहान, मुकेश वाल्मीकि, इकराम कुंरैशी, फैज कुरैशी , पवन पुष्पद, हेमेंद्र प्रताप, मुख्तार सैफी, सुनील यादव , रवि प्रकाश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विनित सिंघल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Moradabad: कम्युनिटी सेंटर को तरस गए मानसरोवर योजना के बाशिंदे

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण, अमीरों पर रहम, गरीबों पर ढहाया सितम

Advertisment
Advertisment