Advertisment

Moradabad: रामगंगा विहार मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई, महापौर विनोद अग्रवाल ने किया आगाज

Moradabad: मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में रामगंगा विहार मंडल में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विनोद अग्रवाल शामिल हुए

author-image
Abdul Wajid
वाईवीएन

तिरंगा यात्रा Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता  मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में रामगंगा विहार मंडल में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विनोद अग्रवाल शामिल हुए और तिरंगा ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। 

v

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाना


भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाना और हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देना है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल में देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाने हेतु प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया था।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाना

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर पार्क आशियाना से हुआ और विवेकानंद, हरथला, कांठ रोड, किला तिराहा, मधुबनी पार्क, पीएसी तिराहा, नवीन नगर, दीनदयाल नगर, वेव सिनेमा, सेल टैक्स चौराहा, क गुप्ता आई हॉस्पिटल चौराहा बाला मंदिर होते हुए अंबेडकर नेचर पार्क आशियाना पर ही जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के महिला और पुरुष कार्यकर्ता और मंडल के क्षेत्रवासी शामिल रहे।


कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:डिलारी में डयूटी करता सिपाही रामगंगा नदी के बाढ़ पानी में लापता, रेस्क्यू जारी

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने रामगंगा में लगाई छलांग, ससुराल जाने की जिद पूरी न होने पर उठाया कदम

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में स्कूली बस ने महिला को रौंदा, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: रजिस्ट्री ऑफिस के पास आईसीएआई ब्रांच में आग, रिकॉर्ड रूम बाल-बाल बचा

Advertisment
Advertisment
Advertisment