मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने एक तहरीर थाना कुंदरकी पर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव को रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सोई हुई थी। तभी गांव का ही रहने वाला गब्बर पुत्र मुरारी जबरन घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने कमरबंद तोड़ दिया। जिससे महिला की अचानक आंख खुल गई।महिला ने आगे बताया कि शोर मचाने पर गब्बर ने उसके मुंह पर हाथ रखकर मुंह बंद कर दिया।जिससे वह शोर ना मचा पाए।महिला ने जैसे तैसे गब्बर का हाथ अपने मुंह से हटाया और शोर मचा दिया। इसके बाद बराबर में सो रहे महिला के पति की आंख खुल गई,और महिला के पति ने आरोपी को दबोच लिया। काफी देर तक दबाए रखने के बाद जैसे ही पकड़ ढीली हुई। गब्बर महिला और महिला के पति को धक्का देकर फरार हो गया। छूटकर भागने में सफल हो गया।
यह भी पढ़ें: दबंगों ने पुलिस को बनाया बंधक
थाना प्रभारी ने बताया
वहीं कुंदरकी थाना प्रभारी प्रदीप शेरावत ने बताया कि एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया था।मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद नवीन मंडी समिति की हड़ताल हुई खत्म,जांच के घेरे में मंडी इंस्पेक्टर और पूर्व सचिव
यह भी पढ़ें: प्रशासन से लड़ने के लिए मंडी के कब्जेदारों ने जुटाये 10 लाख रुपये