Advertisment

Moradabad: पुलिस ने शुरू की जांच,धर्म छुपाकर की थी शादी

Moradabad: लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने धर्म छुपाकर महिला से शादी करने के आरोप में F I R दर्ज की है। महिला ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

एसएसपी ऑफिस Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।  पुलिस ने धर्म छुपाकर महिला से शादी करने के मामले में मामला दर्ज किया है। महिला ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी ,इसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

ये है पूरा मामला

मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने राज उर्फ इकरार पर धर्म छुपाकर शादी करने का आरोप लगाया था।महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति नरेन्द्र की कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। इसी दौरान महिला की मुलाकात राज नाम के व्यक्ति से हुई। महिला का आरोप है की राज ने सहानुभूति जताकर महिलासे शादी करने का प्रस्ताव रखा साथ ही दोनों बच्चों की परवरिश का भी भरोसा दिलाया। महिला के पास दो बच्चे भी हैं।

जबरन धर्म परिवर्तन और गौमांस खिलाने का है आरोप

Advertisment

महिला ने बताया था कि राज उर्फ इकरार जिद करके महिला व उसके बच्चों को अपने गाँव ले गया। जहाँ महिला को पता चला कि राज हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है, और उसका असली नाम इकरार है। उसकी पहले शादी हो चुकी है व तीन बच्चे भी हैं। वहां पर राज उर्फ इकरार व भाई इसरार पुत्र अलवर, राजा पुत्र जुल्फेकार, राजा पुत्र जुल्फेकार व अफसाना पत्नी राज उर्फ इकरार लगातार महिला पर इस्लाम धर्म कबूल कर नमाज पढ़ने व गौमांस खाने के लिए दबाब बनाने लगे।

राज उर्फ इकरार के भाइयों ने भी की हैवानियत

महिला ने बताया कि ये लोग उसे बंधक बनाकर रखते थे और राज उर्फ इकरार का भाई इसरार, राजा व जर्रार मौके का फायदा उठाकर राज उर्फ इकरार व अफसाना के उकसाने पर महिला  को डरा धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर महिला के बच्चों की कनपटी पर तमंचा तान देते थे।

Advertisment

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुद्धि बिहार की रहने वाली एक महिला ने पुलिस मुख्यालय पर एक प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि उनके पति की मौत के बाद राज नाम का व्यक्ति उनके संपर्क में आया। उन्होंने उसके साथ शादी की। शादी के कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि उसका नाम राज नहीं बल्कि इकरार पाशा है।इसने नाम और धर्म छुपाकर महिला से शादी की है। शादी करने के बाद राज उर्फ इकरार द्वारा महिला के ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। प्रार्थना पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Moradabad: दिन में सट्टा और रात में गुंडई करते थे फरार मुरादाबाद के आईपीएल सट्टेबाज

यह भी पढ़ें: Moradabad: किसानों को पिछले बीस दिन से नहीं मिली बिजली शहर में भी तरसे लोग

Advertisment

यह भी पढ़ें: यूपी के जिला अस्पतालों के मरीजों की एमआरआई जांच अब बाहर से होगी, जाने क्यों

latest moradabad news in hindi moradabad news today
Advertisment
Advertisment