/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/xc-2025-09-15-21-25-24.jpg)
गोली के निशान दिखाता फरहान Photograph: (मुरादाबाद)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके में एक दबंग महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर ससुराल के बाहर फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। महिला ने पिस्टल लहराते हुए 8 राउंड फायर किए। इस दौरान उसने पति को बाहर निकलने के लिए कहा और धमकी दी - "आज तेरा काम तमाम..."। देवर पर भी फायर झोंका गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
शादी के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद थे
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/dtret-2025-09-15-21-27-27.jpg)
महिला सबिया खान का पति फरहान के साथ विवाद चल रहा है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद थे, जिसके बाद सबिया मायके में रह रही है। आरोप है कि उसने पति से पैसे ऐंठने के लिए ब्लैकमेल किया। पति के मना करने पर सबिया ने अपने भाई अयान और दोस्त फरहान के साथ मिलकर ससुराल पर हमला किया।
फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद
घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें महिला और उसके साथी हथियार लहराते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सबिया खान, अयान और फरहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं इस मामले में कटघर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला और उसके साथियों का फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भगवान के मधुर चरित्र जीव को श्रवण करना चाहिए। यही जीवन का लक्ष्य है; कथा व्यास आचार्य प्रवीण शास्त्री
यह भी पढ़ें: मैनाठेर पुलिस ने दो किलो 710 ग्राम चरस के साथ दो संदिग्धों को किया गिफ्तारयह
यह भी पढ़ें: बिलारी फैला बुखार का प्रकोप; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी मरीजों की लम्बी लाइन
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us