Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में कृषि जागरूकता की नई पहल, अपर निदेशक ने दी स्मार्ट खेती की सीख

Moradabad: उत्तर प्रदेश के अपर कृषि निदेशक जगदीश कुमार ने जनपद मुरादाबाद के विकास खंड ठाकुरद्वारा के ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का निरीक्षण किया।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

विकसित कृषि संकल्प अभियान Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता।  उत्तर प्रदेश के अपर कृषि निदेशक जगदीश कुमार ने जनपद मुरादाबाद के विकास खंड ठाकुरद्वारा के ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें वैज्ञानिक तरीकों से खेती, भूमि एवं जल संरक्षण, और एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisment

किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी 

कृषि निदेशक जगदीश कुमार ने किसानों से धान की जगह मक्का, दलहन, तिलहन ज्वार, बाजरा, कोदो, मडुवा, रागी आदि की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने मक्का की खेती से संबंधित उन्नत तकनीकों की जानकारी भी दी और उपस्थित वैज्ञानिकों से जानकारी लेकर उसका लाभ उठाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मुरादाबाद सन्तोष कुमार द्विवेदी ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पराली न जलाने, खेतों की मेड़ों को मजबूत करने, मिट्टी की जांच, और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। 

कार्यक्रम में पशुपालन, उद्यान एवं गन्ना फसलों से संबंधित जानकारियां दी

Advertisment
वाईबीएन
Photograph: (MORADABAD )

 कृषि विज्ञान केंद्र ठाकुरद्वारा के प्रभारी डा. रविन्द्र सिंह ने डीएसआर विधि से धान की खेती, उड़द, मूंग, तिल और श्री अन्न की खेती की जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. दीपक कुमार ने खरीफ फसलों में लगने वाले रोगों और उनके नियंत्रण पर प्रकाश डाला। भारतीय आलू अनुसंधान केंद्र, मेरठ के मुख्य वैज्ञानिक डा. योगेश कुमार गुप्ता ने आलू की वैज्ञानिक खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में पशुपालन, उद्यान एवं गन्ना फसलों से संबंधित जानकारियां भी दी गईं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. वीर सिंह सैनी ने किसानों से सरकार की योजनाओं और वैज्ञानिकों से जुड़कर खेती करने का आह्वान किया और हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अन्य विभागों के प्रतिनिधि, कई ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भारी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने किसानों में विशेष उत्साह उत्पन्न किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: अंधविश्वास में फंसकर गंवाया 10 तोले सोना,महिला तांत्रिक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में प्रेमी ने की युवती की हत्या,मक्का के खेत में पड़ा मिला शव

यह भी पढ़ें: सरिया चोरी का विरोध करने पर महिला के साथ छेड़छाड़, पुलिस से की शिकायत

Advertisment

यह भी पढ़ें: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment