Advertisment

Moradabad: बच्चों का विवाद बड़ों में पहुंचा,चले धारदार हथियार,अब अस्पताल में हो रहा उपचार

बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित इसी बात की शिकायत लेकर फारूख पुत्र अकबर के पास गया था। जैसे ही शिकायत करके घर आया तो दबंगों ने घर में घुस कर मारपीट की।

author-image
Roopak Tyagi
फोटो: कोतवाली बिलारी

फोटो:कोतवाली बिलारी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।बिलारी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नरू निवासी सलमान पुत्र अख्तर ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि सुबह 6 बजे घर के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात की शिकायत करने पीड़ित फारूख पुत्र अकबर से करने गया था। आरोप है कि जैसे ही पीड़ित अपने घर आया पीछे से गांव के ही भूरी पत्नी अकबर व शाहरूख, फारुख, फुरकान पुत्रगण अकबर, लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आये और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में पीड़ित सलमान उसका भाई रिजवान व पीड़ित की भाभी इसरत जहां गम्भीर रूप से घायल हो गए।

झगड़े में घायल हुए रिजवान की हालत नाजुक

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जहां पर रिजवान की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

दोषियों पर होगी कार्रवाई:प्रभारी निरीक्षक 

वहीं घटना पर प्रभारी निरीक्षक बिलारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस विवाद में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Moradabad: कम्युनिटी सेंटर को तरस गए मानसरोवर योजना के बाशिंदे

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण, अमीरों पर रहम, गरीबों पर ढहाया सितम

Advertisment
moradabad news latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment