Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद ने रचा इतिहास, पहली बार 5D थिएटर में दिखा शहर का भविष्य

Moradabad: मुरादाबाद नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक अभिनव पहल की है जिसमें तकनीक और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। रविवार को नगर निगम परिसर में 5D मोशन थिएटर और 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के माध्यम से मुरादाबाद की अनूठी प्रस्तुति दी गई।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता।  मुरादाबाद नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक अभिनव पहल की है, जिसमें तकनीक और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। रविवार को नगर निगम परिसर में 5D मोशन थिएटर और 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के माध्यम से मुरादाबाद शहर की विरासत, विकास और भविष्य की योजनाओं की अनूठी प्रस्तुति दी गई।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

वाईबीएन
Photograph: (MORADABAD )

 इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक उपलब्धियों से जोड़ना है। बता दे की उद्घाटन समारोह में महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

5D थिएटर में रोमांच और जानकारी का मेल

वाईबीएन
Photograph: (MORADABAD )

 5D मोशन थिएटर में दर्शकों को चलती कुर्सियों, ध्वनि प्रभावों, पानी की फुहारों और वायु स्पर्श के साथ एक रोमांचकारी अनुभव मिला। इसमें मुरादाबाद की धरोहर, पीतल उद्योग, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हो रहे कार्यों और स्वच्छता अभियानों को जीवंत तरीके से दर्शाया गया।

3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन से मिली जीवंत प्रस्तुति

हॉल में लगी अत्याधुनिक 3D होलोग्राफिक तकनीक के जरिए महापुरुषों की प्रतिकृतियाँ, शहर के ऐतिहासिक स्थल और आने वाले विकास कार्यों की योजनाएँ सजीव रूप में प्रस्तुत की गईं। यह प्रस्तुति न केवल तकनीक का शानदार उदाहरण थी, बल्कि दर्शकों को मुरादाबाद से जुड़ाव महसूस कराने में भी सफल रही।

Advertisment

नगर निगम का प्रयास सराहनीय

वाईबीएन
Photograph: (MORADABAD )

 महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा की यह पहल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जन-जागरूकता का माध्यम भी है। इससे लोग शहर के इतिहास और भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि यह थिएटर सप्ताह भर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा और स्कूलों के बच्चों को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा, ताकि वे भी तकनीक और अपने शहर के गौरव से परिचित हो सकें।

लोगों ने खूब सराहा

शहर के नागरिकों और बच्चों ने इस पहल को हाथों-हाथ लिया। दर्शकों की प्रतिक्रिया थी  ऐसा लगा जैसे मुरादाबाद हमारे सामने ज़िंदा हो गया।

यह भी पढ़ें: अंधविश्वास में फंसकर गंवाया 10 तोले सोना,महिला तांत्रिक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

Advertisment

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में प्रेमी ने की युवती की हत्या,मक्का के खेत में पड़ा मिला शव

यह भी पढ़ें: सरिया चोरी का विरोध करने पर महिला के साथ छेड़छाड़, पुलिस से की शिकायत

यह भी पढ़ें: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Advertisment

latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment