/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/uLpVfg4U8FThWuxwYqs9.jpg)
फोटो: थाना कटघर
कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी थाना सोनकपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता को उसके पति ने धोखा देकर किसी और महिला से संबंध बना लिए।इस घटना के बाद उसका प्रेमी मदद को आगे आया और मदद का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था और युवक द्वारा उसे लगातार वीडियो का हवाला देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
पति से अलग रह रही थी महिला
एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में महिला ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी हुई थी।महिला का आरोप है कि उसका पति शराबी और जुआरी है। जब वह उसके कृत्यों का विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी और घर से निकाल दिया जाता था और महिला का पति किसी अन्य महिला को घर बुला लेता था, इसके बाद महिला के पति ने महिला से संबंध खत्म कर दिए थे और दोनों अलग अलग रह रहे हैं।
साथी युवक पर है दुष्कर्म करने का आरोप
इस घटना के बाद महिला अपने मायके नहीं गई बल्कि किराए का मकान लेकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करना शुरू कर दिया।फैक्ट्री में उसकी मुलाकात संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई। महिला का आरोप है कि इस युवक ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था और वो उसकी बातों में आ गई, इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। महिला का आरोप है कि एक दिन साथ काम करने वाले युवक ने महिला के घर पहुंचकर उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। और घटना वीडियो भी बना लिया, महिला का आरोप है कि घटना के बाद से युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और अब उसने अपना फोन बंद कर लिया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद नगर निगम में 25 से 30 पैसे के खेल में करोड़ों के वारे न्यारे