Advertisment

Moradabad: नगर निगम ने मिड टाउन होटल किया सील, अब मानसरोवर पैराडाइज की बारी

एमडीए से लीज मिले शहर के नामी होटल मिड टाउन को नगर निगम की टीम ने आज सील कर दिया। इसकी मुख्य वजह है कि एमडीए ने जिसे लीज पर दिया है। उस संचालक ने होटल का टैक्स नगर निगम को नहीं दिया।

author-image
Avik Kumar
टैक्स जमा ना करने पर नगर-निगम ने आज मिड टॅाउन होटल को सील कर दिया।

सील लगाती नगर निगम की टीम। Photograph: (वाईबीएन संवाददाता )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

एमडीए से लीज मिले शहर के नामी होटल मिड टाउन को नगर निगम की टीम ने आज सील कर दिया। इसकी मुख्य वजह है कि एमडीए ने जिसे लीज पर दिया है। उस संचालक ने होटल का टैक्स नगर निगम को नहीं दिया, जिस पर करीब सात करोड़ रुपये टैक्स बकाये का नोटिस नगर निगम की ओर से जारी किया गया था। मगर जब टीम ने होटल की नाप जोख की। तब होटल का टैक्स ढाई करोड़ रुपये निकल कर आया, जो अभी तक जमा नहीं किया गया।

क्या बोले अपर नगर आयुक्त 

नगर निगम की ओर से बीते कई दिनों से होटल संचालकों से जलकर व गृहकर बकाया जमा करने के लिए अपील की जा रही थी, मगर होटल मालिकों की ओर से बकाया राशि जमा नहीं की गई। निगम ने शहर के ऐसे लोगों के नाम भी सार्वजनिक किये थे जिन पर गृहकर और जलकर मोटा टैक्स वसूलना किया जाना है।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालक ने अपत्ति दी थी, जिसके बाद टीम ने दो दिन पहले होटल की नपाई की थी,उसके बाद भी होटल संचालक ने बकाया नहीं जमा कराया है। सोमवार को होटल सील कर दिया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया पीवीआर सिनेमापर भी बकाया था। जिसके चलते टीम ने पहले सिनेमा को भी सील किया, मगर बाद में  बकाया जमा हो जाने पर सील को खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि नपाई के अनुसार ढाई करोड़ का बकाया मिड टाउन होटल पर निकल रहा है, जो अभी तक जमा नहीं हो सका है। सूत्रों की माने तो गृहकर और जलकर जमा ना होने पर मानसरोवर पैराडाइज होटल को भी सील किया जा सकता है।

ईद पर भी कार्रवाई जारी

गृहकर और जलकर बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। ईद के दिन भी टीम ने होटल व सिनेमा घर पर कार्रवाई की है। यह लोग पिछले कई वर्षों से निगम का बकाया जमा नहीं कर रहे थे। इसके चलते ईद के दिन भी निगम ने अपनी कार्रवाई जारी रख होटल को सील किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: दिखा चांद, मिली ईद की खुशी, जानें, मुरादाबाद के किस मस्जिद में कब होगी ईद की नमाज

Advertisment
Advertisment