Advertisment

Moradabad:नगर निगम को महिलाओं में दिखी आशा की किरण, खुलवाई तीन दुकानें

नगर निगम नारी शक्ति को सशक्त बनाने का काम कर रहा है। नवरात्र में निगम की ओर से पंचायत भवन के पास एक भवन में और शहर की काली माता मंदिर परिसर में पंचगव्य उत्पादों की दुकान खोली गई है। दुकान का उद्घाटन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने किया। 

author-image
Avik Kumar
नगर निगम
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

नगर निगम की ओर से नारी शक्ति को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। नवरात्र के अवसर पर निगम की ओर से सिविल लाइंस स्थित पंचायत भवन के पास एक भवन में और शहर की काली माता मंदिर परिसर में पंचगव्य उत्पादों की दुकान खोली गई है। इन दुकानों पर कान्हा गोशाला द्वारा निर्मित पूजा की सामग्री मिलेगी। दुकान का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और स्वाति सहगल ने किया। 

क्या बोले नगर आयुक्त 

नगर निगम की ओर से महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपनी आजीविका अच्छे से चला पा रही हैं।अब निगम की ओर से तीन स्वयं सहायता समूह की दुकानों को खोला गया है। इन दुकानों का संचालन भी स्वयं सहायता समूह की ओर से किया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कान्हा गौशाला में 750 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है।

यहां गौ सेवा को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पादों भी निर्मित किया जा रहे हैं,जिससे महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और सशक्त बन रही है। उन्होंने कहा कि गुलाब बाड़ी और सीएल गुप्ता मोक्ष धाम समेत विभिन्न स्थानों पर गोकाष्ठ भंडारन केंद्र बनाए गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर गोकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा,जो वायु प्रदूषण के साथ ही लोगों की सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में हंगामे के बाद कुछ लोगों की दोबारा कराई गई ईद की नामाज

Advertisment

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद नगर निगम में 25 से 30 पैसे के खेल में करोड़ों के वारे न्यारे

यह भी पढ़ें:Moradabad: MRI मशीन: Dy Cm और प्रभारी मंत्री को मुरादाबाद के CMO व CMS ने दिया चकमा

Advertisment
Advertisment