Advertisment

सपा नेता रामगोपाल यादव का विवादित बयान, व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी

Moradabad: रामगोपाल यादव ने पहले व्योमिका सिंह का नाम गलत लेकर उन्हें 'दिव्या सिंह' कहा। मंच पर मौजूद सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर उन्होंने सुधार करते हुए व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी का उल्लेख किया।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

रामगोपाल यादव Photograph: (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव की याद में बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मूर्ति स्थापना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से व्योमिका सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

व्योमिका सिंह हरियाणा की अनुसूचित जाति से हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव ने पहले व्योमिका सिंह का नाम गलत लेकर उन्हें 'दिव्या सिंह' कहा। मंच पर मौजूद सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर उन्होंने सुधार करते हुए व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी का उल्लेख किया। इसी दौरान उन्होंने कहा, "आपको बता दूं व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं,  एयर मार्शल पूर्णिया जिले के यादव हैं।"

रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि एक को मुसलमान समझ कर गालियां दी गईं, एक को राजपूत समझ कर कुछ नहीं कहा गया और भारती के बारे में जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह बातें अखबारों में आईं तो लोग सोचने पर मजबूर हो गए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जब मानसिकता खराब होती है, तो लोग सेना की उपलब्धियों को अपनी उपलब्धि बताने लगते हैं।"

रामगोपाल यादव की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की तीखी आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने वाला बयान करार दिया है और सपा नेतृत्व से जवाब मांगा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: कम्युनिटी सेंटर को तरस गए मानसरोवर योजना के बाशिंदे

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

Advertisment

यह भी पढ़ें:नगर निगम ने दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण, अमीरों पर रहम, गरीबों पर ढहाया सितम

latest moradabad news in hindi moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment