Advertisment

Moradabad News: मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

Moradabad News: मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर की 17 बस्तियों में पूर्ण गणवेष के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान लोगों को अनुशासन और देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l  मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर की 17 बस्तियों में पूर्ण गणवेष के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान लोगों को अनुशासन और देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। पथ संचलन के दौरान विभिन्न बस्तियों में संघ के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया और जरूरी जानकारियां दीं।

पथ संचलन के दौरान लोगों को राष्ट्र को सशक्त बनाने की शिक्षा दी गई

महानगर संघ चालक डॉ. विनीत ने बताया कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजय दशमी के दिन हुई थी।  विभाग संचालक सुरेंद्र ने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में संघ समाज के मध्य पंच परिवर्तन समरसता, कुटुंब प्रवोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के विषयों पर काम करेगा। पथ संचलन के दौरान लोगों को राष्ट्र को सशक्त बनाने की शिक्षा दी गई। इस दौरान विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, प्रांत प्रौढ़ प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री, विभाग सेवा प्रमुख कमलकांत, विभाग व्यवस्था प्रमुख संदीप, विभाग प्रचारक प्रमुख पवन, शारीरिक शिक्षण प्रमुख देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

पथ संचलन अर्जुन नगर बनवटा गंज बस्ती से लेकर शिशु मंदिर तक हुआ। यह खालसा, जैन मंदिर, गुरहट्टी, घासमंडी, बारादरी से बालाजी मंदिर होते हुए शिशु मंदिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान महानगर व्यवस्था प्रमुख विकास, नगर संघ चालक सुबोध गर्ग, भाग कार्यवाह विवेक, भाग प्रचारक मनीष, मनु, गौतम नगर कार्यवाह दीपक गार्गी, गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल मौजूद रहे l 

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में अवैध चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, थाना कटघर पुलिस की कार्रवाई

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अब्दुल सलाम हेल्थ केयर की ओटी सील

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तैयार हो रही रणनीति: 25 नवंबर को दिल्ली में महारैली

Advertisment
Advertisment
Advertisment