Advertisment

Moradabad: कामनाओं का नियंत्रण ही होली पर्व का है उद्देश्य :अर्द्धमौनी

गायत्री नगर,लाइनपार निवासियों द्वारा  होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य धीरशान्त दास'' ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही समस्त ब्रजवासियों ने उद्घोष किया "नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" अर्थात कृष्ण आनंद के प्रदाता हैं।

author-image
Avik Kumar
ीीराारी
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

गायत्री नगर,लाइनपार निवासियों द्वारा  होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य धीरशान्त दास'अर्द्धमौनी' ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही समस्त ब्रजवासियों ने उद्घोष किया "नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की" अर्थात भगवान श्रीकृष्ण आनन्द के प्रदाता हैं इसलिए कृष्ण भावनामृत मनुष्य के  लिए परमानन्द दायक है। तभी से होली का आयोजन भी धूमधाम से मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़े:Moradabad: आढ़ती व्यापारी और मंडी प्रशासन आमने-सामने

भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम उठे श्रद्धांलु

उन्होंने कहा कि जब- जब धर्म की हानि व भक्तों पर अत्याचार होते हैं, तब तब भगवान श्रीकृष्ण अवतरित होते हैं, जिनका भगवान में तीव्र प्रेम होता है या परम श्रद्धा होती है अथवा जिनकी भगवान से मिलने की तीव्र इच्छा या लगन होती है, उन्हें तो भगवान के दर्शन तुरन्त हो ही जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के आनंद को गोकुल में बधाई व मंगलाचार के साथ लाखों गाय दान करने की दिव्यता को देख सतसनातन धर्म के वैभवशाली दर्शन होते हैं। इस अवसर पर ब्रज की फूलों की होली में जमकर नृत्य संकीर्तन व पुष्प वर्षा के मध्य भजन सुनकर भाव विभोर हो गए। "आज बृज में होली मोरे रसिया, होली खेल रहे नन्दलाल गोकुल की कुंज गलिन में, हुलिया में उड़े रे गुलाल कान्हा का रंग केसरिया, बाहर जाओ बांके बिहारी होली होगी हमारी तुम्हारी" जैसे बृज के रसियाओं ने वातावरण को हर्षोल्लास से परिपूर्ण कर दिया।  समारोह के आयोजन में ध्यान सिंह सैनी, ममता सैनी, दीपक कुमार, मनोज कुमार, किरन सैनी, प्रीती सैनी, राजकुमार, रामसिंह, कामिनी सैनी, अमित कुमार, रोशन लाल, गंगा सिंह, अन्शू शर्मा, रानी सैनी, मनीषा पाल, अर्चना शर्मा आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़े:Moradabad: चोक नालियां और टूटी सड़कें वार्ड-26 की पहचान

यह भी पढ़े: MDA की कई करोड़ की प्रॉपर्टी को चट कर गई अफसरशाही की 'दीमक' !

यह भी पढ़े: नगर निगम व्यापारियों संग खेल रहा है लुकाछिपी का खेल, सुबह दुकानें सील की और शाम को खोल दी

Advertisment
Advertisment