Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का दूसरा दिन भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उल्लास में सराबोर

Moradabad: बुद्धि विहार स्थित चॉइस बैंक्वेट हाल में सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का दूसरा दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में सराबोर रहा। “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

श्रीराम कथा Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता बुद्धि विहार स्थित चॉइस बैंक्वेट हाल में सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का दूसरा दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में सराबोर रहा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दैनिक पूजन से हुआ। विधिविधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान श्रीराम जन्मोत्सव
वाईबीएन द्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी  Photograph: (moradabad)

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दैनिक पूजन से हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान सुनील व शालिनी शर्मा तथा दैनिक यजमान ह्रदयेश–बीना सिंह और शकरद–जूही माथुर ने विधिविधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रभु राम बालक रूप में अवतरित हो गए

Advertisment

दोपहर 3 बजे से कथा का आरंभ हुआ। कथा व्यास व्योम त्रिपाठी जी ने कि उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें आनंद और भक्ति से छलक उठीं। उनका वर्णन इतना जीवंत था कि भक्तों को ऐसा प्रतीत हुआ मानो उनके अपने घर-आंगन में ही प्रभु राम बालक रूप में अवतरित हो गए हों।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कथा स्थल को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया l

वाईबीएन
कथा स्थल को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया Photograph: (moradabad)
Advertisment

भगवान के जन्म की बेला पर व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को टॉफ़ी, बिस्कुट और फल प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और सभी ने बड़े आनंद के साथ इस क्षण को आत्मसात किया।

कथा के अंत में व्यास जी ने जानकारी दी

कि मंगलवार, 9 सितंबर को कथा में प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। वहीं कथा विश्राम के बाद संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का यह दिव्य आयोजन

वाईबीएन
कथा व्यास व्योम त्रिपाठी जी Photograph: (moradabd)
Advertisment

पूरे आयोजन में ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यगण सक्रिय रूप से प्रबंधन में जुटे रहे और कथा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का यह दिव्य आयोजन उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में स्कूटी से जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या; मृतक के कुख्यात शूटर्स से थे सम्बन्ध

यह भी पढ़ें: हरियाना गांव में गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, महिला झुलसी

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का स्वदेशी जन जागरण अभियान, व्यापारियों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में दहेज के लिए प्रताड़ना: गर्भपात और छेड़छाड़ - विवाहिता ने पति और 8 ससुरालियों पर लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Advertisment
Advertisment