Advertisment

Moradabad: कांठ के क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल

Moradabad: रविवार को कांठ में खादर क्षेत्र के जंगल में किसानों ने तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

author-image
Narendra Singh
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता  मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। अब रविवार को कांठ में खादर क्षेत्र के जंगल में किसानों ने तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

तेंदुए किसानों के पालतू पशुओं पर हमला कर उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं

कांठ और छजलैट क्षेत्र में पिछले काफी समय से लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। यह किसानों के पालतू पशुओं पर हमला कर उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं। करीब दस दिन पूर्व दो तेंदुए कांठ के गांव मुख्तयारपुर नवादा के पास नहर के किनारे स्थित स्वामी चमन ऋषि महाराज के आश्रम के पास दिखाई दिए थे। इसके बाद छजलैट के गांव फत्तेहपुर विश्नोई में भी तेंदुए का जोड़ा सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था।

तेंदुए होने के कारण किसान खेतों पर जाने से कतराते हैं

इधर चेतरामपुर मार्ग पर भी चार दिन पहले तेंदुआ दिखाई दिया था। महमूदपुर माफी के पास से गांव गढ़ी जा रहे मार्ग पर भी तेंदुआ दिखाई दिया है। क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई तेंदुए होने के कारण किसान खेतों पर जाने से कतराते हैं। पिछले दिनों हुई भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अधिकारियों से हुई तीन पक्षीय वार्ता में भी तेंदुओं को पकड़वाए जाने की मांग वन विभाग से की गई थी। रविवार को विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राहुल विश्नोई, महीपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार आदि लोगों ने तेंदुओं को पकड़वाए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भगवान के मधुर चरित्र जीव को श्रवण करना चाहिए। यही जीवन का लक्ष्य है; कथा व्यास आचार्य प्रवीण शास्त्री

यह भी पढ़ें: मैनाठेर पुलिस ने दो किलो 710 ग्राम चरस के साथ दो संदिग्धों को किया गिफ्तार

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन: पाकिस्तान और BCCI के पुतले फूंके, कहा- 'खून और क्रिकेट एक साथ नहीं

Advertisment

यह भी पढ़ें: बिलारी फैला बुखार का प्रकोप; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी मरीजों की लम्बी लाइन

Advertisment
Advertisment