Advertisment

Moradabad: बकरीद पर रूट डायवर्जन से यातायात व्यवस्था पांच घंटे बाद फिर से चालू की गई

Moradabad: बकरीद पर रूट डायवर्जन से यातायात व्यवस्था पांच घंटे बाद बहाल हो सकीं। नमाजियों के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। नमाज पूरी होने के बाद सुबह ग्यारह बजे रोडवेज बसें डिपो से चलने लगी।

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। बकरीद पर रूट डायवर्जन से यातायात व्यवस्था पांच घंटे बाद बहाल हो सकीं। नमाजियों के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। नमाज पूरी होने के बाद सुबह ग्यारह बजे रोडवेज बसें डिपो से चलने लगी। हालात देख मुरादाबाद व पीतल नगरी डिपो से बसों को विभिन्न रुटों पर रवाना किया गया। मुरादाबाद में ईद उल जुहा पर विभिन्न स्थानों पर नमाज के समय को लेकर यातायात पुलिस ने वाहन संचालन व्यवस्था में बदलाव किया। शहर के बीच हाईवे पर रोडवेज के बस स्टैंड व अन्य निजी बस व वाहनों के संचालन को देखते हुए यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू किया।

6 घंटे के बाद यातायात व्यवस्था फिर से चालू की गई 

इसके तहत सुबह 6 से दोपहर 12 बजे बदली यातायात व्यवस्था लागू की गई। छह घंटे तक शहर में बस समेत अन्य वाहनों के आने जाने की नो एंट्री के चलते रोडवेज ने दिल्ली, हरिद्वार व संभल-चंदौसी रुट की बसों को शहर के बाहरी क्षेत्रों से चलाने की तैयारी की गई। दिल्ली-मेरठ, हरिद्वार बिजनौर व संभल रोड की बसों को सुबह बाहरी क्षेत्र में अस्थाई डिपो से संचालित किया गया। बदली यातायात व्यवस्था के चलते रोडवेज बस डिपो पर सन्नाटा पसरा रहा। सभी बसें अस्थाई बस डिपो से चलीं। यात्रियों को भी वहीं से चढ़ना उतरना पड़ा। नमाज के बाद भीड़भाड़ कम होते देख सुबह ग्यारह बजे तक यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सका। इसके बाद रोडवेज बसें डिपो से चलनी शुरु हुई। मुरादाबाद डिपो के प्रभारी सत्यवीर सिंह का कहना है कि डिपो से 11 बजे से बस संचालन होने लगा।

यह भी पढ़ें:जनता से बसूले टैक्स के पैसे की बर्बादी कर रहा नगर निगम, 4 माह पहले बने शिव दर्शन स्थल को तोड़ा

Advertisment

यह भी पढ़ें:खुदाई के दौरान निकले शिवलिंग, गुपचुप तरीके से कर दिया स्थापित

यह भी पढ़ें:CO के सामने फफक-फफक कर रोने लगी दुष्कर्म पीड़िता 'मैडम उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी'

यह भी पढ़ें:  ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों पर तीसरी आंख की कड़ी नजर

Advertisment

Advertisment
Advertisment