Advertisment

Moradabad news: मुरादाबाद में शोभित ठाकुर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार:  दोनों की टांग में गोली लगी

Moradabad news: पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ थाना कटघर इलाके के खलियानपुर मड़ैया बाईपास के पास सुबह तड़के करीब 4 बजे हुई। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है

author-image
Abdul Wajid
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l  मुरादाबाद में पुलिस ने शोभित ठाकुर हत्याकांड के दो आरोपियों जतिन उर्फ लाला और अक्कू शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को टांग में गोली लगी है। पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ थाना कटघर इलाके के खलियानपुर मड़ैया बाईपास के पास सुबह तड़के करीब 4 बजे हुई। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुठभेड़ के बाद दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

शोभित ठाकुर की 29 सितंबर को करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

वाईबीएन
शोभित ठाकुर (मृतक )Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके के सूरज नगर मोहल्ले के रहने वाले शोभित ठाकुर की 29 सितंबर को करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शोभित बजरंग दल के खंड संयोजक थे और कटघर इलाके में स्थित श्यामो देवी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा के छात्र थे।

शोभित ठाकुर की हत्या के पीछे इंस्टाग्राम पर अविनाश नामक व्यक्ति के साथ हुए विवाद को बताया जा रहा है, जो लगभग चार महीने पहले हुआ था। 19 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे के आसपास शोभित ठाकुर अपने दोस्त गौतम कश्यप के साथ बाइक पर थे, तभी अक्कू शर्मा, रोहित, अविनाश जोशी और जतिन उर्फ लाला वहां पहुंचे। अक्कू शर्मा ने शोभित की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। रविवार सुबह तड़के करीब 4 बजे शोभित हत्याकांड के आरोपियों, जतिन लाला और अक्कू शर्मा से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की टांग में गोली लगी है। दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद कस्टडी में लेकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Advertisment

वारदात में कुल 4 आरोपी शामिल थे। जिसमें दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं

वाईबीएन
Photograph: (moradabad)

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि, पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सुबह तड़के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी कटघर को सूचना मिली कि शोभित हत्याकांड के आरोपी उस इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने प्लान के तहत बाइक सवार आरोपियों को घेरा बंदी की। आरोपियों को ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई हुई, जिसमें दो आरोपियों को गोली गली। दोनों आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ लाला और अक्कू शर्मा के रूप में हुई। उन्होंने बताया ये वहीं आरोपी हैं जिनके खिलाफ कटघर थाने में शोभित ठाकुर नाम के 18 साल के युवक की हत्या के आरोप लगे हैं। वारदात में कुल 4 आरोपी शामिल थे। जिसमें दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं। 

एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था

Advertisment

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने कुछ और नाम बताए हैं जिन्होंने वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। अब पुलिस उन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाकी अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।पुलिस घटना में शामिल रोहित और अविनाश जोशी, इंस्टाग्राम विवाद का मूल कारण माने जाने वाले युवक की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता के साथ मारपीट: जमानत कराने आए आरोपियों ने अधिवक्ता पर हमला किया

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में विवाहिता पर जुल्म: पति ने तीन तलाक दिया, तीन तीन दिन तक भूखा रखा

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कांठ में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

यह भी पढ़ें: ठाकुरद्वारा में डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा की मौत मासूम ने जन्म लेते ही खो दी मां अस्पताल में हंगामा

Advertisment
Advertisment