Advertisment

Moradabad: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Moradabad: थाना सोनकपुर क्षेत्र के रहने वाले बृजेश कुमार नामक युवक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब उसने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल कर दिया।

author-image
YBN Editor MBD
वाईवीएन

Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता थाना सोनकपुर क्षेत्र के रहने वाले बृजेश कुमार नामक युवक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब उसने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी ने भगवान ब्रह्मा समेत धार्मिक मान्यताओं और स्थलों का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो X हैंडल VK Ambedkar और Kalki Avatar Sena से अपलोड किया था।

देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल कर दिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आहत लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी बृजेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो बनाने और अपलोड करने के लिए किस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भांजे के बाद मौसी की भी मौत

Advertisment

यह भी पढ़ें:बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले कुंदरकी विधायक, बोले- फसल खराब होने पर सभी को मिलेगा मुआवजा

यह भी पढ़ें: मजदूरी के पैसों के विवाद में बाइक सवारों ने युवक की घर लौटते समय हत्या

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में 15 बीघा अवैध प्लाटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर

Advertisment
Advertisment