YBN PALAMU :-
दमकल कर्मियों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी की कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसा रविवार की दोपहर शहर थाना परिसर में झाड़ियों में आग लग गई। धीरे-धीरे यह आग झाड़ियों से मालखाना के वाहनों तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच टाउन थाना के मालखाना से संबंधित कई मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन जल चुके थे। जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद पुलिस के जवानों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस जवानों ने आग को फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कितनी गाड़ियां जलीं हैं इसका आकलन किया जा रहा है। टाउन थाना के प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
YBN News | ybn netwok
READ THIS ALSO:-
https://youngbharatnews.com/palamu/truck-loaded-with-fake-liquor-seized-driver-arrested-8951813
https://youngbharatnews.com/palamu/ambedkar-jayanti-celebration-in-palamu-8959261
https://youngbharatnews.com/palamu/todays-weather-in-palamu-8956409
https://youngbharatnews.com/palamu/weather-will-be-average-in-palamu-8962879