Advertisment

Rampur: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी पर्व‌ पर निकाला विशाल नगर कीर्तन

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी पर्व‌ पर विशाल नगर कीर्तन रामपुर गुरुद्वारा से निकल गया‌। जोकि रामपुर से बकानिया पटवाई, मिलक, कैमरी होते हुए बिलासपुर पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह ‌पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

author-image
Akhilesh Sharma
1003004153

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन में शामिल सिख संत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी पर्व‌ पर विशाल नगर कीर्तन रामपुर गुरुद्वारा से निकल गया‌। जोकि रामपुर से बकानिया पटवाई, मिलक, कैमरी होते हुए बिलासपुर पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह पर सिख समाज के लोगों के साथ हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने ‌पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। हजारों की संख्या में सिख संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई। जगह-जगह स्वागत किया पांच प्यारों की अगुआई में यह नगर कीर्तन निकाला गया। जो विभिन्न मार्गो से होता हुआ देर शाम सिविल लाइंस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर‌ संपन्न होगा।

IMG-20251109-WA0411
नगर कीर्तन को हरीझंडी दिखाते बाबा अनूप सिंह। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

इस नगर कीर्तन को मुख्य रूप से गुरुद्वारा खालसा कलीदार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सभी गुरुद्वारा प्रधान सभी जाते बंदिया का नगर कीर्तन में सहयोग रहा। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह सचिव सरदार मनमीत सिंह, तरनप्रीत सिंह, गुरुद्वारा प्रधान कलकी धर ‌ इंदर सिंह, सुरजीत सिंह, ‌ मनदीप सिंह, हरजीत सिंह, ‌गुरिंदर सिंह, खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, अमरजोत सिंह कपूर, जसपाल सिंह, वादीकौर, सुरजीत सिंह, सेवा सिंह‌, गुरजीत सिंह आहूजा प्रधान गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, सरदार सुरेंद्र सिंह‌ प्रधान किला कैंप, ‌ सुखबीर सिंह, सेवा सिंह मनिंदर सिंह, ‌ गुरपेज सिंह, करण‌ दीप सिंह एडवोकेट, नायब सिंह, गुरजीत सिंह‌, हरमीत सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, नगर कीर्तन की आरामिता बाबा अनूप वीर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस मौके पर मलकीत सिंह बाजवा, भाई सती दास, मती दास के परिवार की नवमी पीढ़ी के सरदार चरणजीत सिंह मुख्य रूप से नगर कीर्तन में शामिल हुए।

IMG-20251109-WA0321
नगर कीर्तन में शामिल संगत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
IMG-20251109-WA0319
सरोपा भेंट करते संगत।

यह भी पढ़ें:-

Rampur News: शहर में आज 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली, देखिए कहीं आपका इलाका तो प्रभावित नहीं होगा

Advertisment

Rampur News: दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देखी विख्यात रजा लाइब्रेरी, इतिहास और संग्रह को जाना

SIR: नकवी बोले- किसी भी भारतीय मुसलमान की ना नागरिकता खतरे में है ना मताधिकार

Rampur News: जिलाधिकारी ने SIR में लापरवाही पर BDO चमरौआ, सैदनगर और BEO नगर क्षेत्र का वेतन रोकने के साथ दी प्रतिकूल प्रविष्टि।

Advertisment

Advertisment
Advertisment