/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/07/34-2025-10-07-19-59-31.jpeg)
वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं चेयरपर्सन सना खान। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज-भावाधस (भीम) ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के पावन अवसर पर भव्य वाल्मीकि प्रभात फेरी निकाली। मूसलाधार बारिश एवं जोरदार जयकारों के बीच वाल्मीकि वीरों का हौसला देखने लायक था। बारिश महिला और पुरुषों का उत्साह कम नहीं कर सकी।
प्रभात फेरी का उद्घाटन तोपखाना वाल्मीकि नगर से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सना मामून एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ दशरथ सिहं ने सयुंक्त रूप से किया। प्रभात फेरी यहां से प्रारम्भ होकर, चरखवाली मस्जिद, मदरसा कौहना, आखुन खेलान, अस्तबल, पक्का बाग, मो झन्डा, बेलदरान, हाथीखाना, कुन्डा होते हुए भगवान वाल्मीकि धाम कोसी रोड पर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी में 5 फीट की विशाल वाल्मीकि प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। प्रभात फेरी भगवान वाल्मीकि धाम पर पहुंच कर वाल्मीकि उपासना सभा में परिर्वित हो गयी। जिसे सम्बोधित करते हुए भावाधस(भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने आदि काव्य रामायण की रचना कर पूरे ससांर को एकता एवं भाईचारे का सन्देश दिया है। रामायण संसार का पहला ऐसा ग्रन्थ है, जिस की नकल 300 भाषाओं में कि गयी हैं। कई लोग तो रामायण के नाम पर पैसा कमा रहे है और वाल्मीकि के उपासक सिर पर मेला ढोह रहे हैं।
इस अवसर पर भावाधस (भीम) राष्ट्रीय प्रचार मंत्री केलाश एकलव्य, राजू अम्बेडकर, राम गौपाल कठेरिया, शकंर(बब्लू), चचंल वाल्मीकि, डीके भारती, धर्म कुमार, दलिप वाल्मीकि, सुनील राज, राजेन्द्र कुमार जीत कुमार, निखिल राज, हनी कटारिया, राहुल सिंह, रामपाल, प्रमोद आदिवासी, पवन अनार्य, राकेश तेजा, शरद राज, सुमित चौहन, विनय चौधरी अनुज बाबा, शानू कटारिया, विमल राज, विपिन, नितिन, महीपाल असुर, विशाल प्रधान, राम मोहन आदि लोग शामिल थे मुन्नु दादा, कुनाला वाल्मीकि आदि ने जगह-जगह स्वागत किया और अभिषेक बाबू ने विशाल भंडारा एवं स्वागत समारोह किया और भगवान वाल्मीकि की आराधना की।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: धूमधाम से मनाया मदद एक आस फाउंडेशन का स्थापना दिवस
Rampur News: मिशन शक्तिः आरूषि बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक
Rampur News: आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से पुलिस ने रोका, नोक-झोंक