/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/07/188-2025-10-07-18-58-29.jpeg)
सांकेतिक एएसपी बनने के बाद छात्रा आरुषी को पुलिस कार्यों के बारे में बताते अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-0.5) का शुभारम्भ हो गया है। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह, 03 से 11 अक्टूबर 2025, के मध्यम किया जाना है। इसी के चलते आरुषि को एक दिन का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
जनपद में महिला कल्याण विभाग ओर से निर्धारित कार्य योजना के अनुसार जनपद स्तर पर एक दिन की अधिकारी तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी बालिका आरूषि को एक दिन का सांकेतिक’’अपर पुलिस अधीक्षक’’ नियुक्ति किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को इन पदों पर कार्यरत होकर कैसे पदगत दायित्वों का निर्वहन किया जाता है इसकी जानकारी मिलेगी व जिसके फलस्वरूप उन्हें संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुॅंचने की प्रेरणा मिलेगी। एक दिन के सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक को अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस विभाग के कार्याें के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद सांकेतिक ’’अपर पुलिस अधीक्षक’’ आरूषि को थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कराया गया, उसके उपरान्त जनपद में संचालित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण भी कराया गया तथा वन स्टॉप सेन्टर, महिलाओं के उत्थान के लिए कैसे काम करता है, की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में संदीप कुमार, एसएचओ, थाना सिविल लाइन तथा उनकी टीम, चांद बी, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, तथा उनकी टीम, निजाम, प्रोजेक्ट कॉओडिनेटर, चाइल्ड लाइन आदि उपस्थित रहे।
यह बी पढ़ेंः-
Rampur News: आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से पुलिस ने रोका, नोक-झोंक
Rampur News: विधायक आकाश बोले- प्रेम सद्भाव और एकता का संदेश देती है वाल्मीकि रामायण