/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/2333-2025-11-02-18-17-11.jpeg)
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के विशाल नगर कीर्तन में शामिल संगत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी परिपेक्ष में 2 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब खालसा मोहल्ला से शुरू हुआ।
नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप एवं एम्बुलेंस उसके उपरांत पीछे 11 घोड़ों पर निहंग सवार होकर चल रहे थे तथा घोड़े करतब भी दिखा रहे थे। घोड़े के पीछे ताशे वालों की टीम चल रही थी। उसके बाद कई कारें थीं तथा सोनी बैंड, गतका पार्टी मोदी अकेडमी, मिल्टन स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल, तारक एकेडमी स्कूल , व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल , गुरु नानक इंटर कॉलेज, गुरु नानक पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, भाई जी बाबा गुरुद्वारे के छोटे-छोटे बच्चों की पीटी टीम आदि के बच्चे अलग-अलग आइटम पीटी टीम, भांगड़ा, बैंड ढोल की टीम के रूप में करतब दिखा कर चल रहे थे। शब्दी जत्थों में खालसा मोहल्ला का शब्दी जत्था बाबा दीप सिंह नगर का शब्द जत्था, संत भाई जी बाबा गुरुद्वारा का नाम सिमरन जत्था , श्री सुखमनी सेवा समिति का शब्द जत्था आदि गुरबाणी शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/344-2025-11-02-18-18-05.jpeg)
प्रचारक के रूप में डाढ़ी जत्थे भी चल रहे थे जो गुरु नानक देव जी महाराज के आगमन पर्ब पर पर इतिहास पर प्रकाश डाल रहे थे। नगर कीर्तन में सोनी बैंड ,मस्ताना बैंड चल रहे थे। गतका पार्टी में बच्चों द्वारा जगह जगह गतका करके करतब दिखा रहे थे। नगर कीर्तन के अंत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी फूलों से सजी बस में विराजमान थे। सवारी साहब के पीछे नाम सिमरन जत्था की महिलाएं कीर्तन करती हुई चल रही थीं। सवारी साहिब के आगे नगर पालिका रामपुर का पानी का टैंकर चल रहा था जो सड़क पर पानी का छिड़काव करते हुए चल रहा था। झाड़ू की सेवा अजीत सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी। उसके आगे फूलों की गाड़ी, सिंह सिंहड़ियां, निशानची, पंज प्यारे कीर्तन करते चल रहे थे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/566-2025-11-02-18-18-53.jpeg)
प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा भूपेंद्र सिंह आहूजा सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, मेंबर सुरेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह होरा , अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, राधे श्याम अरोड़ा, संतोख सिंह खालसा ,प्रेम अरोड़ा, गुरजीत सिंह माटा, हरपाल सिंह, पपिंदर सिंह, रविंदर सिंह, जसमीत सिंह ,धनवंत सिंह नागपाल, तरनदीप सिंह ग्रोवर,सचिन गुलाटी, राज सिंह , कंवलजीत सिंह कथुरिया, सुरेंद्र सिंह, तनप्रीत सिंह , गुरिंदर सिंह, पुपिंदर सिंह, अकाल कृपा फाऊंडेशन के जत्थेदार जोगा सिंह , परविंदर सिंह, विक्रम सिंह, मुख्य ग्रंथि सेवा सिंह एवं गुरदेव सिंह, सतविंदर सिंह आहूजा, पारस अरोड़ा, विनदर पाल सिंह खुराना, प्रसाद के स्टाल लगाकर इंदर पाल सिंह, अकाल कृपा फाउंडेशन एवं अमरीक सिंह डेयरी वाले, जोग अरोड़ा जुबल परिवार, आशु, वेद आहूजा , साहिब मान सिंह चड्ढा कंपनी आदि अपनी अपनी सेवाएं करते हुए चल रहे थे नगर कीर्तन की संपूर्ण समाप्ति रात्रि लगभग 9:00 बजे हुई। नगर कीर्तन में स्टाल लगाने एवं सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब में गुरु के अटूट लंगर बांटे गए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने सभी संस्थाओं, जत्थेबंदियों, शब्दी जत्थों, नगर कीर्तन के मार्ग में स्टाल लगाकर प्रसाद की सेवा करने बाली संस्थाओं तथा नगर कीर्तन को चलाने वाले प्रबंधको एवं नगर कीर्तन में किसी भी प्रकार की सेवा करने वालों का सहयोग देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/66-2025-11-02-18-19-44.jpeg)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/88-2025-11-02-18-20-23.jpeg)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/094-2025-11-02-18-21-21.jpeg)
यह भी पड़ेंः-
Rampur News: डॉ. गौर हरी सिंघानिया वेटरन क्रिकेट लीग 2025 में अमरोहा ने रामपुर को 8 रनों से हराया
Rampur News: धूमधाम से मनाया गया तुलसी-सालिगराम भगवान का विवाह
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us