/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/55-2025-11-02-16-33-16.jpeg)
महालक्ष्मी मंदिर चाह सेतियान में तुलसी-सालिगराम भगवान के विवाह में नाचती गातीं महिलाएं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। कार्तिक शुक्ल एकादशी देव प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी सालिगराम विवाह बड़े धूमधाम से मनाया गया। महा लक्ष्मी मंदिर चाह सोतियान रामपुर में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने सैकड़ों लोगों को साथ लेकर बारात लेकर पहुंची भक्त मंडली के साथ तुलसी सालिगराम विवाह मंगल गीतों के साथ पूजा पाठ किया।
तुलसी का सिंगार किया गया। यज्ञ अनुष्ठान किया गया, आहुतियां देकर सभी महिलाओं ने सात परिक्रमा करते हुए भजन कीर्तन करते हुए भारी उत्साह से झूमते हुए विदाई की भी रस्म यात्रा में की गई। पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने भगवान सालिगराम तुलसी विवाह के माध्यम से पांच सात परिक्रमा और वचनों को सुनकर सभी को
पत्नी को सामंजस्य स्थापित करने के साथ जीवन सुखी बनाना चाहते रहें का आशीर्वाद दिया। आरती करते हुए भजन कीर्तन के साथ विदाई समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सहयोगी पंडित अरविंद शर्मा, पंडित विवेक शर्मा, मनु मयंक सक्सेना, अन्नू मिश्रा, प्रदीप, वीना, रूप प्रीती कपूर, मंजू कपूर, शोनल, सुखदेव मिश्रा, गोमती देवी मिश्रा, अन्नू शर्मा, सुनील, नरायण शर्मा, केशव मौर्य, खुशी मिश्रा, पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस महान महोत्सव में शामिल होकर भगवान विष्णु सालिगराम तुलसी विवाह कराते हैं उनके परिवार में शुभ कार्य विवाह बड़े बड़े धूमधाम से शुभ होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी भक्त महिलाओं अंशिका अग्रवाल शशि अग्रवाल नीलाम प्रमिला पूनम अग्रवाल मीना शपना कपूर ने भजनों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें--
Rampur News: महालक्ष्मी मंदिर चाह सेतियान में आज होगा तुलसी-सालिगराम भगवान का विवाह
Rampur News: एकता विहार में श्रीराम कथा आज से, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
Rampur News: सीताहरण से लेकर लंका दहन तक का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विह्ल
Rampur News: धान खरीद में किसानों का उत्पीड़न, भाकियू ने धरना देकर दी आंदोलन की चेतावनी
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us