Advertisment

Rampur News: अखिलेश बोले-आजम खां सपा के दरख्त, भाजपा ने इन पर मुकदमे दर्ज कराके विश्व रिकार्ड बनाया, सरकार बनते ही हम मुकदमे खत्म करेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आजम खां सपा के दरख्त हैं। हम सब इनके साए में काम करते हैं। भाजपा सरकार ने उनके ऊपर अत्याचार किया है। सरकार बनने पर उनके सभी मुकदमे खत्म होंगे।

author-image
Akhilesh Sharma
Screenshot (588)

पत्रकारों से बातचीत करते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आजम खां समाजवादी पार्टी के वो दरख्त हैं जिसके साए में हम सब काम करते हैं। भाजपा सरकार में आजम खां पर जितने भी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं वे सब गलत और राजनीतिक हैं। रामपुर में आजम खां का ऐसा राजनीतिक परिवार है जिस पर इस तरह से मुकदमे सबसे ज्यादा दर्ज करके विश्व रिकार्ड बनाया है। इतने मुकदमे आज तक किसी राजनीतिक परिवार पर दर्ज नहीं किए गए होंगे। सपा सरकार में आते ही सभी मुकदमे खत्म किए जाएंगे।

आजम खां से हालचाल जानने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने आजम खां के स्वास्थ्य को लेकर हालचाल जाना है। आजम खां साहब बहुत पुराने नेता हैं, हमारी पार्टी के दरख्त हैं। पुराने लोगों पुराने नेताओं की बात ही कुछ और है। जितनी गहरी जड़े उतना ही गहरा साया उनका हमारे ऊपर है। कहा कि देश के इतिहास में पालिटिकल कैरियर के इतिहास में भाजपा कौन सा वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहती है। उनपर झूठे मुकदमे पूरे परिवार पर लगाए हैं। इतनी परेशानी भाजपा ने आजम खां के परिवार को पहुंचाई है। सबसे ज्यादा झूठे मुकदमा का रिकार्ड भाजपा ने बनाया है। 

2027 में सरकार सपा की बनेगी

आगामी 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है। पीडीए की आवाज बुलंद होगी। यह कोई कल्पना कर सकता है कि सुप्रीम कोर्ट में जज साहब के ऊपर जूता उछाला गया हो। समाज में यह संदेश जा रहा है, कि पीडीए के लोग कहीं बैठे हों, हर जरह अपमानित होते हैं। इस सरकार में पीडीए समाज अपमानित हो रहा है। 

जनता आगे होगी, पार्टियां पीछे होंगी, भाजपा सरकार हटेगी 

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को जनता हटाने जा रही है। इस बार जनता आगे होगी और पालिटिकल पार्टियां पीछे होंगी। बहुत से प्रेस के लोगों पर भी झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। भाजपा ने सरकार बनने के बाद बदले की भावना से झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। आजम खां साहब इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: आजम खां से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, गिले-शिकवे किए दूर, भाजपा हटाओ को बड़ी रणनीति पर की चर्चा

Rampur News: टांडा में मढ़ी मंदिर से धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने किया शुभारंभ

Rampur News: आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को साकार करेगा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान: हरीश

Advertisment

Advertisment
Advertisment