/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/08/1002869-2025-10-08-09-12-31.jpg)
टांडा में वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने टांडा में मढ़ी मंदिर परिसर से भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पूरे नगर में वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने कहा कि वाल्मीकि का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके आशीर्वाद से यह शोभायात्रा ऐतिहासिक बन गई।
कार्यक्रम के अंत में वाल्मीकि जी की भव्य झांकी के दर्शन कर सभी ने पुण्यलाभ प्राप्त किया। यह आयोजन सामाजिक एकता और संस्कारों का अद्भुत प्रतीक बनी रही। इस शोभायात्रा में विहिप जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सक्सेना, नगर अध्यक्ष कांता प्रसाद सैनी ,नगर पालिका अध्यक्ष पति सरफराज आलम, युवा मोर्चा नगर टांडा अंकुश, नंद किशोर सैनी, शुभम भारती ,सुदेश,संजय,सैनी पिंटु, सनी ,आशीष, वासू , विशाल, नंदराम आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-
Rampur News: अनुरक्षण कार्य के चलते आज रामपुर शहर में कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली
Rampur News: मिशन शक्तिः आरूषि बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक