Advertisment

Rampur News: ज्वालानगर में बनेगा एक और रेलवे ओवरब्रिज, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद

ज्वालानगरवासियों को जल्द ही रेलवे ओवरब्रिज पर पुल की सौगात मिलेगी। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा था, जिसके बाद शासन स्तर से कवायद शुरू हो गई है।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

राम रहीम सेतु पर कुछ इस तरह लगता है जाम, ऐसी समस्या होगी दूर। Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

    रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। ज्वालानगरवासियों को जल्द ही रेलवे ओवरब्रिज पर पुल की सौगात मिलेगी। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा था, जिसके बाद शासन स्तर से कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से रेलवे को पत्र भेजकर संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा है। वहीं, इस संबंध में जिलाधिकारी के स्तर पर मजबूत पैरवी की जा रही है। उन्होंने भी रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा है।

    • शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रेल मंत्रालय और शासन को लिखा था पत्र
    • उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने रेलवे को भेजा पत्र

    ज्वालानगर क्षेत्र में करीब 75 हजार की आबादी निवास करती है। कालोनियों के विस्तारीकरण और नई बसावट की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक अत्यधिक हो गया है, जिस कारण ज्वालानगर में राम रहीम सेतु पर अक्सर जाम लग जाता है। ऐसे में लोेगों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। जनता की समस्या और मांग के अनुरूप शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ज्वालानगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक और ओवरब्रिज बनवाने व वर्तमान ओवरब्रिज के चौड़ीकरण के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक शशिकांत ने रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता को पत्र लिखकर संयुक्त निरीक्षण के लिए कहा था। साथ ही जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने भी इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से पत्राचार किया है। जिसके बाद जल्द ही ज्वालानगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे होगा।

    Advertisment

    शहरवासियों को जल्द अच्छी खबर मिलेगीः आकाश

    शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि ज्वालानगर और सिविल लाइंस की कनेक्टिविटी के लिहाज से रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण अथवा नया ओवरब्रिज अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस संबंध में हमारे स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों से ही पत्राचार किया था। अब इसमें कार्यवाही तेज हो गई है। जल्द ही शहरवासियों को अच्छी खबर मिलेगी।

    Advertisment

    यह भी पढ़ेंः-

    Rampur News: चार उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी, उर्दू अनुवादक व फालवर सेवानिवृत्त, पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    Rampur News: शहरी क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की समस्या को लेकर सांसद ने सदन में रखा मामला

    Advertisment

    Rampur News: मिलक में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

    Rampur News: मुस्लिम आक्रांताओं के कारण वाल्मीकि समाज सफाई कार्य करने को मजबूर हुआः भीम अनार्य

    Rampur News: रामपुर रजा लाइब्रेरी में शुरू हुई मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर प्रदर्शनी, दुर्लभ साहित्य का कर 10 अगस्त तक सकेंगे अवलोकन

    Advertisment
    Advertisment