Advertisment

Rampur News: भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशगंगवार बने रिक्शा चालक, पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी हुए सवार, योग शिविर में समर्थकों संग पहुंचकर दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रिक्शा पर सवार होकर योग शिविर में पहुंचे, रिक्शा को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे। इससे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री को रिक्शा पर बैठाकर ले जाते हुए। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ भापजा नेता मुख्तार अब्बास नकवी सिविल लाइन के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्था के योग शिविर में सुबह रिक्शे से पहुंचे। रिक्शा को भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोशन बाग में समाज के प्रमुख लोगों के साथ योगासन किया।

Advertisment

नक़वी ने इस अवसर पर कहा कि ' सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया ' के संकल्प ,संदेश के साथ "योग फार वन अर्थ वन हेल्थ" लक्ष्य को आगे बढाती योग की आध्यात्मिक उर्जा , संसार की सेहत का सरोपा साबित हो रहा है। सदियों पुराना जांचा, परखा, खरा यह प्रमाणित 'भारतीय हेल्थ हैंम्पर' दुनियाभर के संकट-कंटक के दौर में सकारात्मक सोंच-समझ का सशक्त साधन है।
 नक़वी ने कहा कि हज़ारों साल पुरानी भारतीय धरोहर योग को महर्षि पतंजलि ने वैश्विक सेहत सलामती के साधन बनाने का जो सपना देखा था, उसे नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर 2014 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धोषणा के साथ ताक़त मिली। आज भारत ही नहीं पूरा विश्व 21 जून को 'योग उत्सव' मनाता है। नकवी ने कहा कि आज योग समाज के सेहत ही नहीं, सद्भाव और समरसता का बेहतरीन संसाधन साबित हो रहा है। योग जहां सभी धर्मो ,जातियों और समाज को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वहीं दुनिया के सामने दिन प्रतिदिन बढ़ते संकट और कंटक के दौर में मानवता को शांति के मार्ग पर ले जाने का ज़ज्बा पैदा करने में सहायक है।

योग को किसी धर्म, राष्ट्र, जाति के संकुचित बंधन में न बांधें

रामपुर
रोशन बाग के शिविर में योग क्रिया करते मुख्तार अब्बास नकवी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

योग को किसी धर्म , राष्ट्र, जाति के संकुचित बंधन में नहीं बांधना चाहिए, बल्कि यह मानवता के शारीरिक, मानसिक,आध्यात्मिक स्वास्थ्य के खज़ाने की गोल्डन चाबी है। नकवी ने योग के बारे में भ्रम पैदा कर रहे लोगों पर कटाक्ष करते कहा कि अफ़सोस की बात है कि कुछ लोग मुल्क मज़हब में बांटकर सेहत के खजाने पर भी साम्प्रदायिक ताला जड़ने में जुटे हैं, ऐसे लोगों के  मानसिक तनाव का इलाज भी योग के खज़ाने में ही है, जो उनको भय-भ्रम के भंवरजाल से मुक्ति दिलाएगा। योग शिविर के बाद रोशन बाग पार्क में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नीम के पौधे का पौधारोपण किया। इसके बाद भाजपा नेता अवधेश शर्मा के पिता के निधन पर ज्वाला नगर स्थित उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दी।

रामपुर
योग शिविर में मौडॉजूद लोग। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, महा सिंह राजपूत, सुभाष भटनागर, जगपाल यादव, राजीव मांगलिक, डॉ संजीव अग्रवाल, टेकचंद गंगवार, अशोक बिश्नोई, मोहन लोधी, पंकज लोधी, रविंद्र सिंह रवि, अनुज सक्सेना, प्रभात अग्रवाल, सरदार विक्रम सिंह, अर्जुन रस्तोगी,  संगीता रानी भाटिया, अर्जित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

रामपुर न्यूजः दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से मिले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रामपुर रजा पुस्तकालय के योगोत्सव और योग दर्शन में शामिल हुए बच्चे, स्वर साधना में दिखाई प्रतिभा

Advertisment

रामपुर न्यूज: सुन्नी औकाफ के मुतवल्ली बने नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां

रामपुर न्यूजः कृषि विभाग लगाएगा 67 हेक्टर में मक्का वर्ष 2025-26 का विभाग को मिला लक्ष्य

Advertisment
Advertisment