/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/25/345-2025-08-25-16-06-25.jpeg)
भाजपा की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि संघर्षशील व सांस्कृतिक आंदोलन है। यही कारण है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में समर्पण का भाव होता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आहवान करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्षों का कार्य सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि वो पार्टी की रीढ़ हैं, जो अनवरत पार्टी को सशक्त करने में लगे रहते हैं।
- भाजपा राजनीतिक दल नहीं, एक संघर्षशील, सांस्कृतिक आंदोलन है: हरीश
- बोले भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में एक बात समान है और वो है समर्पण
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के सैदनगर मंडल क्षेत्र के बिचपुरी, बेंदूखेड़ा, हमीरपुर, सिंगनी, लालपुर कलां, ईश्वरपुर, हौंसपुर नगली, प्राणपुर, अहरौला, अलीगंज बेनजीर आदि गांवों के बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों की समस्याएं भी जानीं। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की तरह स्वार्थी नहीं होता। उसमें त्याग और समर्पण के संस्कार होते हैं। इसी वजह हमारी सेवा किसी स्वार्थ या प्रचार के लिए नहीं है, यह सेवा निस्वार्थ है, निरंतर है, और राष्ट्रहित से प्रेरित है। कोरोना काल में जब सबने दूरी बनाई, भाजपा कार्यकर्ता सेवा भोजन लेकर घर-घर पहुंचे। जब बाढ़ आई, तो हमारी टोली राहत लेकर पहुंची। जब गरीब को जरूरत पड़ी, तो भाजपा के कार्यकर्ता उसके साथ खड़े रहे। कहा कि हमारे लिए संगठन मातृरूप है, और उसके लिए हर कार्यकर्ता तन-मन-धन से समर्पित हैं। हमने ऐसे अनेक कार्यकर्ता देखे हैं, जिन्होंने अपने जीवन का सर्वाेत्तम समय संगठन को दिया, अपने परिवार की चिंता से पहले राष्ट्र की चिंता की। चाहे गांव का बूथ अध्यक्ष हो या देश का प्रधानमंत्री। सभी के भीतर यह समर्पण समान रूप से जीवित है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। एक ऐसा नेतृत्व जो दिन के 18 घंटे राष्ट्र के लिए समर्पित करता है। कहा कि हमारी जड़ें भारतीय परंपरा, राष्ट्रवाद और सनातन मूल्यों में गहराई तक जुड़ी हैं। हमारे लिए भारत केवल एक भूभाग नहीं, एक जीवंत राष्ट्रपुरुष है। हम जब कार्यकर्ता बनते हैं, तो हमारे संस्कार हमें यह सिखाते हैं कि हम राजनीति को सेवा का माध्यम बनाएं। विरोध को वैर न बनने दें। सत्ता को साधन न मानें, साधना मानें। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से पार्टी व जनता के हित के लिए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चौधरी, अजय सैनी, राहुल गुप्ता, प्रताप सिंह दिवाकर, विजयपाल सैनी, महेंद्र सिंह लोधी, राम सिंह मौर्य, रमेश चंद्र यादव, संतराम, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: पत्नी बोली, 15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी संग रहूंगी
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us