Advertisment

Rampur News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर रामपुर में नौ अक्तूबर को निकलेगी शोभायात्रा, कमेटी गठित

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस (वाल्मीकि जयंती) पर इस वर्ष शोभायात्रा 9 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि धाम, कोसी रोड से निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का आयोजन भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज–भावाधस (भीम) के तत्वावधान में किया जाएगा।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

भावधस की ओर से गठित की गई कमेटी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस (वाल्मीकि जयंती) पर इस वर्ष शोभायात्रा 9 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि धाम, कोसी रोड से निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का आयोजन भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज–भावाधस (भीम) के तत्वावधान में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने जानकारी दी।

  • भावाधस (भीम) के तत्वावधान में कई स्थानों पर प्रभात फेरी और शोभायात्राओं का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 7 अक्टूबर 2025 को सुबह 6 बजे तोपखाना वाल्मीकि बस्ती, रामपुर से प्रभात फेरी के साथ होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को बिलासपुर में शोभायात्रा, 9 अक्टूबर को शहर रामपुर में शोभायात्रा, 10 अक्टूबर को टांडा में शोभायात्रा, 11 अक्टूबर को मसवासी में शोभायात्रा और 12 अक्टूबर को ककरवा में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर रामपुर शोभायात्रा कमेटी की घोषणा भी की गई। जिसमें शंकर बबलू को अध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक के रूप में रामगोपाल कटारिया, राजू अंबेडकर, प्रधान गंगाराम और विजय अनार्य को जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल अंबेडकर और डीके भारती को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार, दिलीप वाल्मीकि, प्रमोद आदिवासी और शिवेंद्र भारती का चयन हुआ।

महासचिव पद की जिम्मेदारी हनी कटारिया को दी गई, जबकि कोषाध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि बनाए गए। प्रचार सचिव के रूप में शरद राज, विनय चौधरी, शुभम टाइगर और निखिल राज को दायित्व सौंपा गया। सचिव पद पर राहुल सिंह, शिवम राज, सुमित चौहान, पवन अनार्य और माइकल वाल्मीकि को जिम्मेदारी मिली। मीडिया प्रभारी अभिषेक बाबू और संगठन सचिव अतुल भारती व अरुण कुमार को नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: डीआई ने मेडिकल स्टोर से जांच के लिए भेजे दो नमूने

Advertisment

Rampur News: सौलत लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर दुर्लभ पुस्तकें और पांडुलिपियों की 31 अगस्त से लगेगी प्रदर्शनी

Rampur News: वीर खालसा सेवा समिति ने पसियापुरा गुरुद्वारे में कराया रक्तदान, 112 लोग बने महादानी

Rampur News: 50 गुना हाउस और वाटर टैक्स के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी, नगर पालिका गाजियाबाद की तर्ज पर वापस ले टैक्स

Rampur News: व्यापारी नगर पालिका से खफा, बोले- जानकारी भी देना होगी, सुनवाई भी करना होगी, समाधान भी करना होगा इससे बचा नहीं जा सकता

Advertisment
Advertisment