/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/24/whatsapp-image-2025-0-2025-06-24-22-22-10.jpeg)
मडल कार्यकारिणी के साथ विधायक आकाश सक्सेना। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वह ऐसे ही नहीं है, बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्म से धर्म निभाता है। फिर चाहें आंधी आए या तूफान। कार्यकर्ता का एक ही लक्ष्य निर्धारित रहता है वह है भाजपा की मजबूती और बूथ को जिताना। पार्टी के लिए भी कार्यकर्ता केवल राजनीतिक सदस्य नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के प्रतिनिधि हैं, जिसकी बदौलत तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सके हैं।
भाजपा की ओर से हाल ही में रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसके बाद मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने नया गंज और सिविल लाइंस मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को रामपुर सेवक कार्यालय पर बुला लिया। उन्होंने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की जड़ें समाज में गहराई तक फैली हैं। यह सिर्फ एक दिन में संभव नहीं हो पाया है, बल्कि कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत से ही यह संभव हो सका है। इस विशाल संगठन की सफलता का मूल कारण केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि वे निस्वार्थ, परिश्रमी और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं, जो दिन-रात संगठन की सेवा में लगे रहते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल एक राजनीतिक सदस्य नहीं, बल्कि एक विचारधारा का वाहक, एक सेवाभावी सिपाही और एक सामाजिक परिवर्तन का प्रतिनिधि है। वह बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक पार्टी के हर निर्णय और अभियान को जमीन तक पहुँचाने का माध्यम होता है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियाँ बताते हैं, मतदाता जागरूकता फैलाते हैं, जनसमस्याएँ उठाते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर राहत कार्यों में भी सबसे आगे खड़े मिलते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, नया गंज मंडल अध्यक्ष राजू सुमन, मनु सक्सेना, देवेश गुप्ता, कमल कुमार तुरैहा, विक्की सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/24/whatsapp-image-2025-2025-06-24-22-33-55.jpeg)
यह भी पढ़ेः-
रामपुर के टांडा में सोना तस्करः खुलेआम घूम रहे फाइनेंसर डाक्टर, नेता और कोटेदार, पुलिस की आंखें बंद
रामपुर न्यूजः पटवाई में अतिक्रमण होने पर मस्जिद, मजार और 7 दुकानें ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात
रामपुर न्यूजः केमरी में 30 साल बाद थाने के सामने की जगह से सहकारिता विभाग ने हटवाया अवैध कब्ज़ा