/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/27/1003082073-2025-11-27-18-40-21.jpg)
किसानों को संबोधित करते युवा प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान समीक्षा बैठक एवं नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) एकलव्य सिंह सहारा ने शिरकत की। किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जोरदार नारों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गुरप्रीत अटवाल एवं रोमान ख़ान ने सफलतापूर्वक किया। प्रदेशाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास से ही चलता है। कार्यक्रम के दौरान एकलव्य ने 100 युवाओं को सदस्यता ग्रहण करवायी तथा जिला रामपुर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी संगठन में 10 नए कार्यकर्ता जुड़ना चाहेंगे, हम स्वयं वहां पहुंचकर उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। मेरे जैसे पदाधिकारी आते-जाते रहेंगे, लेकिन संगठन सदैव अटल रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मनजीत सिंह अटवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष (बिलासपुर) सुखविन्दर सिंह हुंडल, नगर अध्यक्ष (टांडा) फरीद, जिला सचिव साबिर अली, तहसील अध्यक्ष (टांडा) मजहर अली, युवा पूर्व मण्डल महासचिव परमोद यादव, सरफराज, गुरप्रीत अटवाल, फ़ैज़ ख़ान, शहराम ख़ान, अदीब पाशा, हरजीत सिंह, हरदेव सिंह बाजवा, भूपराम, दीपक आदि उपस्थित रहे।चना खान नगर अध्यक्ष शाहाबाद, सत्येंद्र यादव अफरोज खान रामवीर यादव राजेश यादव गुड्डू सतवीर धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-
Rampur News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
Rampur News: जनपद में 28 नवम्बर को होगा 1045 जोड़ों का सामूहिक विवाह
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)