/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/28/232-2025-10-28-16-49-40.jpeg)
आंबेडकर पार्क में एकजुट हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत अंबेडकर पार्क में हुई। पूरे जिले से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद न मिलने धान क्रय केद्रों पर सरकार द्वारा सरकारी खरीद कराई जा रही है, लेकिन किसानों के धान कम तुल रहे हैं बिचौलियों के ज्यादा तोले जा रहे हैं। यह मुद्दा उठाया गया तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार को 6 सूत्र ज्ञापन जिला अधिकारी की गैर मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा।
ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की पूरी रिपोर्ट लागू करने, धान के लिए केद्रों पर किसानों का धान तुलवाए जाने, गाने का रेट ₹500 प्रति कुंतल कराए जाने, किसानों को खाद उपलब्ध कराए जाने, किसानों का कर्ज पूर्ण रूप से माफ किए जाने, डीजल खाद कीटनाशक दवाएं एग्रीकल्चर में काम आने वाली सभी मशीनरियों पर 60% की सब्सिडी दिए जाने, पंचायत में कई सम्मानित पदाधिकारियों ने यह भी कहा किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाए और किसानों का धान समय से खरीदा जाए। जिले भर के पदाधिकारियों एवं किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि प्रशासन शासन की मंशा को आगे बढ़ाएं, किसानों का शोषण न करें। इस समय किसानों के गेहूं की बुवाई व अन्य कई फसल की बुवाई शुरू हो गई है। खाद किसानों को मिल नहीं रहा है। हर सरकारी दफ्तर में किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, जबकि शोषण खुलेआम कर रहे हैं। 29 अक्टूबर को शाहाबाद मंडी में बड़ा आंदोलन प्रमुख जिला उपाध्यक्ष आकिल खान एवं शाहबाद की पूरी टीम करेगी। बढ़ती हुई महंगाई के कारण किसान मजदूर की कमर महंगाई ने तोड़ दी है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों किसान मजदूर के कर्ज माफ करें। कृषि यंत्र कृषि में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं 50% सब्सिडी पर दी जाएं ताकि किसानों का उद्यान हो सके। कहा कि जिले भर के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार बड़ा आंदोलन सभी मंडलों पर शुरू होने जा रहा है। जिसमें मुरादाबाद कमिश्नरी पर अगले महीने बाद आंदोलन होगा। महापंचायत के रूप में पंचायत की अध्यक्षता मोहम्मद अहमद प्रधान ने की। संचालन जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने किया किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आकिल खान फरहत अली खान हड़ताल सिंह यादव लियाकत था साबिर अली सोनू सिंह नासिर शाह मोहम्मद आलम मोहम्मद आरिफ महबूब अली जमुना प्रसाद रामपाल राजवीर सोमनाथ भगवान दास जसवीर सिंह ओम प्रकाश रईस अहमद अयूब अहमद जगतार सिंह प्रेमपाल जसवीर सिंह नजराना बेगम नसरीन अकीला सिद्दीकी रेखा रानी उषा देवी फूलमती शरीफ आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: जनपद में 6 से 8 नवंबर तक चलेगी जनपदीय स्काट गाइड रैली
Rampur News: बिना मानचित्र के बनाई जा रही कालोनी पर चली आरडीए की जेसीबी
Rampur News: यंग भारत न्यूज पोर्टल पर चली खबर तब लोनिवि अफसरों ने भरवाए गांधी समाधि रोड के गड्ढे
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us