/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/1239-2025-08-27-19-05-26.jpeg)
नियुक्ति पत्र सौंपते मुख्य विकास अधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर चयनित मुख्य सेविकाओं को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किए। जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद रामपुर से चयनित 28 मुख्य सेविकाओं को मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/23009-2025-08-27-19-06-50.jpeg)
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुये उन्हें पूरी कर्मठता एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने विभागीय पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केद्रों के संचालन में विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मुख्य सेविका की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों व महिलाओं के शारीरिक विकास और उनके स्वास्थ्य पर कार्य करने और उनके भविष्य को सुधारने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। कार्यक्रम में प्रभारी जिला विकास अधिकारी अमित कुमार, परियोजना निदेशक हरीश चन्द्र राम प्रजापति व जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार जायसवाल सहित अशोक विश्नोई जिला महामंत्री (भाजपा) मौजूद रहे।