Advertisment

Rampur News: शहर विधायक बोले- रामपुर में पहले से भी अधिक भव्य निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पूरे मोहल्ले में तिरंगा ध्वज लगवाने की जिम्मेदारी लें।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

भाजपा कार्यालय पर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का अवसर है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के साथ ही अपने पूरे मोहल्ले में प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लगवाने की जिम्मेदारी ले। उन्होंने तिरंगा यात्राओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, प्रेम-समर्पण का अवसर: सत्येंद्र
  • भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया

राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला प्रभारी राजा वर्मा, हरीश गंगवार ,शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा के संबंध में जानकारी दी और अपने सुझाव साझा किए। सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि 2014 के बाद तिरंगा यात्राओं और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश में राष्ट्रप्रेम का भाव जन-जन तक पहुंचा है। विभिन्न धार्मिक यात्राओं में भी इसका प्रभाव नजर आता है। आज धार्मिक आयोजनों में धर्म ध्वज के साथ ही तिरंगा भी शान से लहराता नजर आता है। हमें इस अभियान से बचे हुए लोगों को भी जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि 10 से 12 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राओं के आयोजनों के साथ ही अभियान का शुभारंभ होगा। इन तिरंगा यात्राओं में शहीदों के परिजनों और क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को आमंत्रित करना होगा। 12 से 14 अगस्त के तक शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लगाया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर बड़ी तिरंगा यात्रा निकालने के भी निर्देश दिए। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भरोसा दिलाया कि इस बार भी पहले से कहीं अधिक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने योजना के बारे में बताया और मंडल स्तर पर कार्यक्रम के तैयारियों के लिए आयोजित होने वाली बैठकें तय कीं। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रामपुर
क्षेत्रीय अध्यक्ष को वायलिन भेंट करते जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, अली युसूफ अली, ज्वालाप्रसाद गंगवार,पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू, सुरेश गंगवार, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, मोहन कुमार लोधी, बिलासपुर नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, मिलक नगर पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, ब्लॉक प्रमुख हरिवाला यादव, अर्चना गंगवार, कुलवंत औलख, मोहित सैनी, पंकज लोधी, महेश मौर्य, संजय चौधरी, अर्जुन रस्तोगी, राज कुमार चौहान, प्रदीप गुप्ता, संजय पाठक, दीपक गुप्ता, आकाश सक्सेना, विक्रम सिंह, गोपाल गुप्ता, अजीत गौतम, शकुंतला लोधी, संजय यादव, देवेंद्र चौधरी, मनोज ठाकुर, कृष्ण अवतार लोधी, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: हेपटाइटिस बी और सी के 64 मरीज़ों को जल्द मिलेगा लाभ

Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल ने लिए 11 पदार्थों के नमूने

Rampur News: रजा पीजी कालेज के स्वयंसेवकों ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

Rampur News: माननीय जरा इधर भी ध्यान दें- रामपुर में मेरठ-लखनऊ या देहरादून-लखनऊ वंदे भारत समेत 15 अन्य ट्रेनों का मिले स्टापेज

Advertisment
Advertisment
Advertisment