/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/21/166-2025-09-21-17-31-47.jpeg)
नये पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्रेसी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। धमोरा में कांग्रेस केम्प कार्यालय पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार और शहर अध्यक्ष शाहिद अली एडवोकेट का पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां, पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिन्द ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्षों/शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की संस्तुति पर ओबीसी विभाग रामपुर का ज़िला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार और शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अली एडवोकेट को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ज़िला एवं शहर अध्यक्ष का स्वागत किया।
पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने कहा देश के लिए जाति जनगणना जरूरी है ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए- ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी जी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी जी का साथ देना है। राहुल गांधी जी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़तें हैं- ऐसे में आपको उनका साथ देना ही चाहिए। हम सब मिलकर देश के पिछड़ो, दलितों और अल्पसंख्यको की लड़ाई लड़ना है उनके अधिकारो के लिए मज़बूती से लड़ना है सबको न्याय मिले इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष महेन्द्र यदुवंशी, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष अकरम सुलतान,हसीब खां,जिवेन्द्र गंगवार, तसलीम खां,करन सिंह यादव,रियाज़ अहमद, आसीब खां, आरिफ अल्वी, रूपनारायण, नूर मोहम्मद, रहमान खां,सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: जनपद में समस्त डिवीजन पर लगेगा तीन दिवसीय कैंप, बिल संशोधन होंगे
Rampur News: सवा दो करोड़ की लागत से पांच ब्लैक स्पॉट होंगे सही
Rampur News: चीनी मांझे ने बढ़ाईं बिजली विभाग की दिक्कतें, फाल्ट बढ़ें
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us