/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/24/23-2025-10-24-21-30-02.jpeg)
बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि आज देश सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक और निरंतर प्रयासों को जाता है। निश्चित रूप से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को राजनेताओं के लिए उदाहरण बताया।
राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो बिना अवकाश लिए, लगातार राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। पीएम मोदी ने सेवा ही संगठन के मंत्र को जीवन में उतारा है। वे न केवल जनसेवा को अपना धर्म मानते हैं बल्कि हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया, तथा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलें देश की दिशा और दशा दोनों को बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है, बल्कि आत्मविश्वास के साथ वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कर्म, निष्ठा और दृष्टि से यह साबित किया है कि यदि नेतृत्व ईमानदार और दूरदर्शी हो, तो राष्ट्र को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, मोहन कुमार लोधी,पंकज लोधी, संजय चौधरी, अर्जुन रस्तोगी, प्रमोद आहूजा,पारूल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता धर्मवीर यादव, आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक ट्राली में घुसी, मौत
Rampur News: 12 नवंबर को होगा 510 जोड़ों की विवाह, तैयारी में जुटे अधिकारी
Rampur News: विधायक आकाश सक्सेना को बिहार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी, 27 अक्टूबर को होंगे रवाना
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)