Advertisment

Rampur News: श्राद्ध पक्ष में देव ऋषि पितरों को अमृत मयी शक्ति प्रदान करने वाले साधन जलदान तर्पण यज्ञ कराया, बताए इसके लाभ

श्राद्ध पक्ष देव ऋषि पितरों को अमृत मयी शक्ति प्रदान करने वाले साधन को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत रजि रामपुर के अर्चक पुरोहित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी ने विश्व कल्याण के लिए जलदान तर्पण यज्ञ किया।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

जल तर्पण यज्ञ कराते पुरोहित विश्वनाथ मिश्र। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्राद्ध पक्ष देव ऋषि पितरों को अमृत मयी शक्ति प्रदान करने वाले साधन को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत रजि रामपुर के अर्चक पुरोहित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी ने विश्व कल्याण के लिए जलदान तर्पण यज्ञ किया। इस महान महोत्सव पर विशेष रूप से मानव जीवन सुखी बनाने के साथ ही गरुण पुराण के अनुसार जल दान करने से मानव जीवन सुखी होता है, साथ ही जल चर थल चर नभ चर नाना। जे जड़ चेतन जीव जहानाना ।। यह चौपाई से स्पष्ट होता है।
इस संत वाणी से यह बात सामने आई है कि इस संसार में मानव, दानव, देव ऋषि, मुनि वेद पुराण नदी सरोवर पर्वत नदियां, जंगल धरती, सागर मेघ जो भी विश्व में इस धरातल मृत्यु लोक में उपस्थित है, चाहे वह किसी भी तरह से धरातल में है, उसका तृप्त करने वाले साधन इस महान श्रद्धा भक्ति के महान महोत्सव पितृपक्ष में अमृत मयी शक्ति प्रदान करने वाला योग समय होता है। पंडित पुरोहित विप्रजन जल दान पिंडदान करने में सक्षम हैं और सभी देशवासियों को देव ऋषि पितरों मुनियों पर्वत नदिया सरोवर जीव जन्तु सभी को ब्राह्मण पंडित पुरोहित के द्वारा जीवन दाई प्राण शक्ति ऊर्जा शक्ति प्रदान करने में सक्षम हैं और पंडितों के मुख से मंत्रों कुश तिल जौ चावल जल लेकर जल दान तर्पण यज्ञ करते हैं, वह ब्राह्मण के द्वारा दिया गया जल देव ऋषि पितरों मुनियों को अमृत मयी शक्ति प्रदान करता है। उसी से प्राण शक्ति ऊर्जा देव ऋषि पितृ खुश होकर स्वास्थ्य प्रदान करने में सक्षम हो जाते हैं।

 पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी इस महान श्रद्धा भक्ति योग साधना योगासन प्राणायाम से तर्पण यज्ञ करते हुए सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि इस 15 दिवसीय समय में पितृ पक्ष यानी श्रद्धा भक्ति योग समय में पितृ तर्पण यज्ञ करते हुए अपने आप सभी देशवासियों को सुख समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाले जनहित परोपकारी कर्म जल दान तर्पण यज्ञ करते हैं। धन्य है वह मानव जीवन जो पंडित पुरोहित विप्रजन जल दान तर्पण यज्ञ किया करते हैं।

तर्पण मंत्र यह हैं-

ब्रह्माय तृप्यताम विष्णुवे तृप्य ताम रुद्राय तृप्यताम।
उत्तर को मुख करें-

सनकाय तृप्यताम सनातनाय सनंदनाय तृप्यताम कश्यपाय तृप्यताम वशिष्ठाय तृप्यताम गौतमाय तृप्यताम वशिष्ठाय तृप्यताम परासराय तृप्यताम भारद्वाजाय तृप्यताम गर्गाय तृप्यताम जमदग्निभ्यो तृप्यतायं नारदाय तृप्यताम।
पूर्व को फिर चावल लेकर-

Advertisment

वेदाय तृप्यताम पुराणाय तृप्यताम धर्माय तृप्यताम सागरायं तृप्यताम सरिताय तृप्यंताम वृक्षाय तृप्यताम औषधाय तृप्यंताम वनस्पतये तृप्यताम मेघाय तृप्यंताम 
दक्षिण को मुख करें-

तिल लेकर- यमाय नमः धर्माय नम धर्मराजाय नमः चित्राय नमः चित्रगुप्ताय नमः नीलाय  नमः आदि 14 यमों को जल दान तर्पण यज्ञ करते हुए दादा परदादा दादी परदादी नानी परनानी बुआ  मौसी आदि को इदम जलम तेभ्यो स्वधा 3 तीन वार अंजली प्रदान करें। सभी की प्रार्थना करते हुए क्षमा  प्रार्थना करते हुए -
पूर्व को गायत्री मंत्र से मानव जीवन सुखी बनाने को सूर्य भगवान को फूल मालाओं से वंदना करें। स्वाहाय स्वधाय नित्य नेम नमो नमः इस विधि से सामान्य जन अमृत मयी शक्ति प्राप्त करने में शामिल रहे। जीवन सुखी बनाना चाहते हैं तो सभी देशवासियों शुभकामनाएं प्राप्त हों। आज की यह यज्ञ जल दान करते हुए महान महोत्सव पितृपक्ष में विश्व कल्याण हेतु मानव जीवन सुखी सफल श्राद्ध पक्ष देव ऋषि पितरों को प्रसन्न करने तृप्त कराने का एक बड़ा विशाल तर्पण यज्ञ करते हुए पुरोहित पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी शक्ति दरबार में किया गया। 

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News:गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन का रामपुर में भव्य स्वागत

Advertisment

Rampur News: सहकारिता विभाग की सदस्यता महाभियान-2025 के अंतर्गत कार्यशाला शुरू, एक माह तक प्रशिक्षित होंगे पैक्स सचिव

Rampur News: पुरानी तहसील में लगे एक दिवसीय रोजगार मेले में 131 अभ्यर्थी चयनित

Advertisment
Advertisment