/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/0999-2025-10-16-23-08-13.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। रामपुर झील यानी कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में दीपावली महोत्सव धूमधाम से चल रहा है। रामपुर शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी भारी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को दीपावली महोत्सव की शाम कवि सम्मेलन और मुशायरे से सजेगी। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल यहां कवि और शायर अपनी रचनाओं से प्रस्तुत करेंगे। इसलिए इस कवि सम्मेलन और मुशायरे का आनंद उठाने से नहीं चूकें।
दीपावली महोत्सव का आयोजन झील इवेंट कान्ट्रैक्टर आबिद हुसैन की ओर से किया जा रहा है। आबिद हुसैन ने बताया कि 12 अक्टूबर को महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। दुनिया के मशहूर जुगनू जादूगर अपने करतब दिखा चुके हैं। सिंगर लकी अली नाइट में भी भारी भीड़ जुटी थी। कल फैशन शो हुआ था। 17 अक्टूबर को कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा। इसमें मुंबई से नजर बिजनौरी, ताहिर फराज, अज्म शाकरी, लखनऊ से सर्वेश अस्थाना, महाराष्ट्र से अबरार काशिफ, दिल्ली से आदिल रशीद, जहाज देवबंदी, राहुल शर्मा, उज्जैन से डा. शबनम अली, मुमताज नसीन, डा. शशि श्रेया जैसे कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
26 अक्टूबर तक चलेगा दीवाली महोत्सव
दीवाली महोत्सव 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 18 अक्टूबर को हरियाणवी डांस एंड सिंगिंग नाइट, 19 अक्टूबर को कामेडी नाइट एंड फैमिली गेम, 20 अक्टूबर को दीप महोत्सव एंड सिंगर नाइट बादशाह नाइट, 21 अक्टूबर को कव्वाली नाइट नियाजी बंधू, 22 अक्टूबर को मेघना नायडू नाइट, 23 अक्टूबर को कामेडी नाइट अहसान कुरैशी, 24 अक्टूबर को सूफी सिंगर मुश्ताक नाइट, 25 अक्टूबर को डांस कंपटीशन, अंतिम दिन यानी 26 अक्टूबर को बाडी बिल्डिंग शो का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से प्रारंभ होंगे। रामपुर झील में होने वाली दीपावली महोत्सव को लेकर आसपास के जनपदों संभल, मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, काशीपुर में भी उत्साह का माहौल है। क्योंकि आसपास के किसी भी जिले में इतने दिन चलने वाला दीपावली महोत्सव आयोजित नहीं होता है।
यह भी पढ़ेंः-
High Court News: यतीमखाना मामले में आजम खान की याचिका पर सुनवाई 15 नवंबर को
Rampur News: पक्षी विहार चौराहे पर तेज रफ्तार पलटी कार, तीन घायल
Rampur News: आठ दिन बाद पूर्ण रूप से खुला हाईवे
Rampur News: खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापा, खोया, छेना और दूध के नमूने भरे
Rampur News: ट्रक से टकराया पिकअप, हेल्पर की मौत, घायल चालक को किया रेफर