/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/22/122-2025-09-22-19-46-40.jpeg)
राज्यमंत्री बलदेव औलख से बातचीत करते ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। बिलासपुर नगर में एक चौराह अब भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां पर भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा भी लगेगी। राज्यमंत्री बलदेव औलख ने इसके लिए ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों को स्वीकृति दे दी है।
सोमवार को भगवान परशुराम चौक के लिए बिलासपुर में ब्राह्मण समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुलाकात की। भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से राज्यमंत्री Baldev Singh Aulakh ने तुरंत अधिकारियों को फोन करके ब्राह्मण समाज की तरफ से गोयल काम्प्लेक्स के सामने और दूसरा स्थान राज्य मंत्री ने ( अहरो चुंगी चौराहा ) को परशुराम चौराहा के नाम से जाना जाए। राज्य मंत्री ने अधिकारियों से इन दोनों जगह को चिन्हित करने के लिए आदेश दिए। बहुत जल्द इन दोनों में से एक जगह पर भगवान परशुराम जी का चौक बनाया जाएगा। ब्राह्मण समाज ने राज्य मंत्री बलदेव औलख का बहुत धन्यवाद दिया। वहीं कहा कि परशुराम चौक बनने से ब्राह्मण समाज को गर्व महसूस होगा। लोग परशुराम के बताए रास्ते पर चलेंगे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: धनुष यज्ञ से गूंज उठा रामलीला मैदान, भक्ति रस में डूबे दर्शक
Rampur News: राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि और स्वदेशी उत्पादों का आधार हैं उद्योग: आकाश